Punahana (Haryana) Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को हुई वोटिंग के बाद मतों की गिनती हो रही है। नूंह जिले की पुन्हाना सीट पर बीजेपी के एजाज खान और कांग्रेस के मोहम्मद इलियास के बीच मुकाबला है। कांग्रेस के मोहम्मद इलियास आगे चल रहे हैं। पुन्हाना सीट पर वोटों की गिनती पूरी हो चकी है। कांग्रेस के मोहम्मद इलियास 85300 वोट पाकर विजयी हुए हैं। उन्होंने निर्दलीय रहीस खान को 31916 मतों से हरा दिया। रहीस खान को 53384 वोट मिले।
पुन्हाना में 2009 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में इनेलो के टिकट पर चौधरी मोहम्मद इलियास चुनाव जीते थे। पुन्हाना सीट पर बीजेपी आज तक चुनाव नहीं जीती है।
पुन्हाना से बीजेपी के उम्मीदवार एजाज खान हैं। कांग्रेस के टिकट पर मोहम्मद इलियास चुनाव लड़ रहे हैं। मोहम्मद इलियास और एजाज खान चचेरे भाई हैं। जेजेपी-आसपा (कांशीराम) गठबंधन की ओर से अताउल्लाह और आम आदमी पार्टी के टिकट पर नायब ठेकेदार बिसरू चुनाव लड़ रहे हैं। इनेलो-बसपा ने दयावती भड़ाना को उम्मीदवार बनाया है। पूर्व विधायक रहीस खान निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
पुन्हाना विधानसभा चुनाव 2019 परिणाम
2019 के विधानसभा चुनाव में मोहम्मद इलियास कांग्रेस के टिकट पर लड़े थे और तब यहां चुनावी मुकाबला बेहद कांटे का रहा था। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार रहीस खान को लगभग 800 वोटों के अंतर से शिकस्त दी थी। मोहम्मद इलियास को इस चुनाव में 35,092 और रहीस खान को 34,276 वोट मिले थे। बीजेपी उम्मीदवार नौक्षम चौधरी को 21,421 वोटों से संतोष करना पड़ा था। 611 लोगों ने इस चुनाव में नोटा का बटन भी दबाया था।
पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
कांग्रेस | मोहम्मद इलियास | 35,092 |
निर्दलीय | रहीस खान | 34,276 |
बीजेपी | नौक्षम चौधरी | 21,421 |
पुन्हाना विधानसभा चुनाव 2014 परिणाम
2014 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार रहीस खान ने आईएनएलडी के मोहम्मद इलियास को हरा दिया था। रहीस खान को 34,281 वोट मिले थे। मोहम्मद इलियास को 31,140 वोट हासिल हुए थे। बीजेपी उम्मीदवार इकबाल को 25,135 वोटों से संतोष करना पड़ा था।