Pulwama Vidhan Sabha Election Result 2024: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणाम करीब-करीब सामने आ गए हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, नेशनल कॉन्फ्रेंस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। नेशनल कॉन्फ्रेंस 41 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, जबकि एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है।
पुलवामा में पीडीपी ने दर्ज की जीत
पुलवामा विधानसभा सीट पर पीडीपी के उम्मीदवार वहीद उर रहमान पारा (Waheed Ur Rehman Para) ने 8148 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर ली है। उन्हें 24716 वोट मिले हैं। वहीं, इस सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार मोहम्मद खलील बंद दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें कुल 16568 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार रहें, जिन्हें 1833 वोट मिले हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार फयाज अहमद सोफी रहे। इस सीट पर सात उम्मीदवारों को नोटा से भी कम वोट मिले हैं।
पुलवामा सीट पर पीडीपी की बढ़त
पुलवामा में पीडीपी उम्मीदवार ने लगातार बढ़त बनाई है। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस सीट पर दस राउंड की काउंटिंग हुई है, जिसमें वहीद उर रहमान पारा को अब तक 22889 वोट मिले हैं। इस सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस दूसरे स्थान पर है। पार्टी के उम्मीदवार को मोहम्मद खलील बंद को 14894 वोट मिले हैं।
पुलवामा विधानसभा पर पीडीपी उम्मीदवार ने चौथे राउंड में बढ़त बना ली है। वहीद उर रहमान पारा को अब तक 7600 वोट मिले हैं। वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस के मोहम्मद खलील बंद आगे चल रहे हैं। अब तक उन्हें 4850 वोट मिले हैं।
इस चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस, पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस समेत सभी पार्टियों ने जमकर चुनाव प्रचार किया है। वहीं 90 सीटों वाली विधानसभा में एक सीट पुलवामा की भी है। इस सीट से पिछली बार पीडीपी ने जीत दर्ज की थी। इस बार यहां पीडीपी और एनसी के बीच मुकाबला दिलचस्प हो सकता है।
जम्मू कश्मीर की पुलवामा सीट पर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। इस सीट पर 18 सितंबर को पहले चरण में वोटिंग हुई थी, जिसमें लोगों ने जमकर अपने मत का इस्तेमाल किाय था। पुलवामा सीट पर जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (जेकेपीडीपी) के वहीद उर रहमान पारा और जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (जेकेएनसी) के मोहम्मद खलील बंद मुख्य उम्मीदवार हैं। कांग्रेस जेकेएनसी के साथ गठबंधन में है। बीजेपी ने यहां से रियाद अहमद मीर को टिकट दिया है।
| जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव-2024 पुलवामा सीट | | |
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | वोट |
1 | वहीद उर रहमान पारा | JKPDP | 24716 |
2 | मोहम्मद खलील बंद | JKNC | 16568 |
साल 2014 विधानसभा चुनाव के नतीजे
पिछले चुनावों का उल्लेख करें तो 2014 के जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनावों में यहां से JKPDP उम्मीदवार मोहम्मद खलील बंड ने 1,032 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। पुलवामा सीट जीती उन्हें 11,631 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के गुलाम नबी वानी को हराया, जिन्हें 10,599 वोट (35.13%) मिले। JKPDF उम्मीदवार अब्दुल कयूम मीर को 1,850 वोट मिले थे।
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव-2014 पुलवामा सीट | |||
उम्मीदवार का नाम | पार्टी | वोट | |
1 | मोहम्मद खलील बैंड | JKPDP | 11,631 |
2 | अब्दुल कयूम मीर | JKPDF | 1,850 |
3 | गुलाम नबी वानी | JKNC | 10,599 |
साल 2008 विधानसभा चुनाव के नतीजे
इसके अलावा बात 2008 के चुनावों की करें तो JKPDP उम्मीदवार मोहम्मद खलील बंद ने 10,639 वोटों के साथ सीट जीती थी। स्वतंत्र उम्मीदवार सना उल्लाह डार को 4,003 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर JKNC उम्मीदवार गुलाम नबी वानी रहे थे। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद मकबूल भट 3,202 वोट (10.97%) के साथ चौथे स्थान पर रहे थे। अब यह देखना होगा इस चुनाव में किस पार्टी का प्रत्याशी बाजी मारता है।