पुडुचेरी में नियमित कामकज को लेकर सीएम वी नारायणसामी और उपराज्यपाल किरण बेदी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। यह विवाद कई बार सार्वजनिक रूप से सामने भी आ चुका है। सीएम नारायणसामी का कहना है कि उपराज्यपाल सरकार के फैसलों को खारिज कर रही हैं और कामकाज में अनावश्यक रुप से हस्तक्षेप करती हैं।

‘हिटलर की बहन लगती हैं’: दरअसल, पुडुचेरी में कांग्रेस पार्टी की सरकार है। मंगलवार को पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के जंयती समारोह में सत्तारुढ़ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी ऑफिस में कहा कि, “वह (किरण बेदी) एक तानाशाह की तरह काम कर रही हैं और जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर की बहन लगती हैं।”

Hindi News Today, 20 November 2019 LIVE Updates: बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

‘कैबिनेट के फैसले को नहीं होने दे रही है लागू’: सीएम नारायणसामी ने किरण बेदी पर हमला करते हुए कहा कि,” देश में कोई भी राज्यपाल या उपराज्यपाल किसी राज्य या केद्रशासित प्रदेश के नियमित कामकाज में हस्तक्षेप नहीं करता है, लेकिन पुडुचेरी में किरण बेदी करती हैं। वह नियमित रुप से हस्तक्षेप कर रही हैं और कैबिनेट के फैसले को लागू नहीं होने दे रही हैं।

 यात्रा का खर्च उठाये जाने के बाद भी उठ रहे सवाल: नारायणसामी ने हाल ही में अपनी सिंगापुर यात्रा पर हुए विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि वो केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद ही उद्योग मंत्री शाह और डीएमके विधायक शिवा के साथ सिंगापुर गए थे। इस यात्रा का खर्च खुद उठाया था लेकिन उनकी इस यात्रा पर  किरण बेदी ने सवाल उठाए हैं।

गौरतलब है कि 2016 में किरण बेदी को उपराज्यपाल बनाया गया था। इसके बाद से ही लगातार सीएम और उपराज्यपाल के बीच विवाद देखने को मिल रहा है। यह विवाद कई बार सार्वजनिक रूप से बाहर भी आ चुका है।