President Droupadi Murmu In Sukhoi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने असम के तेजपुर में वायुसेना स्टेशन पर शनिवार को लड़ाकू विमान सुखोई से उड़ान भरी। अपने पारंपरिक पहनावे साड़ी की जगह एयरफोर्स पायलट की ड्रेस में राष्ट्रपति मुर्मू सुखोई एमकेआई-30 (Sukhoi MKI 30) में थोड़ी देर उड़ान भरने के बाद तेजपुर स्टेशन पर सुरक्षित लैंडिंग की। अधिकारियों ने बताया कि ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार तिवारी ने राष्ट्रपति को सुखोई-30 MKI में लेकर उड़ान भरी।

भारत-चीन सीमा के पास उड़ान को हिमंता बताया बेहद अहम

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भारत-चीन सीमा के इतने नजदीक उड़ान काफी महत्वपूर्ण करार दिया। सीएम सरमा ने ट्वीट किया, ‘सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति जी को तेजपुर में सुखोई -30 एमकेआई पर उड़ान भरते हुए देखना बिल्कुल लुभावना था। भारत-चीन सीमा के इतने करीब ऐसा होने के महत्व को भुलाया नहीं जा सकता है।’

सुखोई फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति

तीनों सेनाओं की सुप्रीम कमांडर राष्ट्रपति मुर्मू भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान सुखोई में उड़ान भरने वाली देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं। इससे पहले साल 2009 में पुणे स्थित वायु सेना बेस से तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने सुखोई फाइटर जेट में उड़ान भरी थी। तीन दिन की असम यात्रा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छह अप्रैल को पहुंची थीं। एयर मार्शल एसपी धारकर, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वायुसेना अड्डे पर राष्ट्रपति मुर्मू की आगवानी की थी।

राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू की दूसरी असम यात्रा

राष्ट्रपति पद पर आसीन होने के बाद द्रौपदी मुर्मू का असम का यह दूसरा दौरा है। तीन दिवसीय असम यात्रा के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का उद्घाटन किया। अगले दिन सात अप्रैल को उन्होंने माउंट कंचनजंगा अभियान-2023 को हरी झंडी दिखाई। शुक्रवार को ही राष्ट्रपति ने दो दिवसीय गज महोत्सव का उद्घाटन किया। उसके बाद गुवाहाटी हाई कोर्ट के 75 साल पूरे होने की खुशी में आयोजित समारोह में शामिल हुईं।

Assam के CM ने मदरसों की जरूरत पर दिया बयान, राजनीतिक हस्तियों और धर्मगुरूओं ने दिया जवाब | Video