कर्नाटक के हासन से लोकसभा सांसद प्रज्वल रेवन्ना सेक्स स्कैंडल कांड में हर रोज नए नए राज खुल रहे हैं। एसआईटी जांच के दौरान एक महिला ने प्रज्वल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि प्रज्वल ने उसकी मां के साथ बलात्कार किया जबकि वीडियो कॉल के जरिए उसे कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया।
लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कर्नाटक से सामने आए प्रज्वल रेवन्ना सेक्स स्कैंडल कांड में पुलिस अभी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जबकि इसी मामले में प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में जहां प्रज्वल के ऊपर ही सभी आरोप थे कि अब उसके पिता एचडी रेवन्ना पर भी आरोप लगे हैं। रेवन्ना पर आरोप है कि वो भी अपने बेटे के साथ इस मामले में शामिल था।
वीडियो कॉल पर कपड़े उतरवाए
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामले में एसआईटी जांच कर रही है। जांच के दौरान पूछताछ में एक महिला ने प्रज्वल रेवन्ना पर आरोप लगाया कि प्रज्वल रेवन्ना साल 2020-2021 के बीच मुझे वीडियो कॉल करता था। उसके बाद जब फोन मैं उठाती थी तो उस दौरान प्रज्वल मेरे साथ अश्लील बातें करता था।
पीड़ित महिला ने कहा कि अगर जब मैं उसका फोन नहीं उठाती तो वो मेरी मां को कॉल करके मेरे कपड़े उतरवाने और वीडियो कॉल पर बात करने के लिए मजबूर करता था। अगर इस दौरान मैंने ये करने से इनकार किया तो वो मेरी मां को धमकी देता था। जब प्रज्वल के मामले सामने आ गया तब हिम्मत हुई कि इसको पुलिस के सामने मामला दर्ज कराया है।
मेरी मां के साथ किया बलात्कार
महिला ने एसआई टीम के सामने बताया कि प्रज्वल रेवन्ना और एचडी रेवन्ना ने मेरी मां के साथ कई बार बलात्कार और यौन उत्पीड़न किया। महिला ने ये भी बताया कि प्रज्वल मेरी मां का बलात्कार भी करता था और उसे धमकी भी देता था कि अगर वो उसकी बात नहीं मानेगी तो वो उसके पिता की नौकरी छिन कर बेरोजगार कर देगा और साथ ही उसकी बेटी के साथ भी बलात्कार करेगा।
आदतन अपराधी है प्रज्वल रेवन्ना
इसके साथ ही आरोप लगाने वाली महिला ये भी दावा किया कि प्रज्वल रेवन्ना आदतन अपराधी है। उसके साथ ही उसके पिता यानी एचडी रेवन्ना दोनों आदतन अपराधी है। प्रज्वल के हरकत की वजह से मेरी मां 4 महीने 5 महीने घर नहीं आती थी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 33 साल के जेडीएस सांसद प्रज्वल और प्रत्याशी रेवन्ना पर महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद कर्नाटक पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
