Kumar Vishwas Speech Controversy: अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए मशहूर कवि कुमार विश्वास ने एक कार्यक्रम के दौरान रामायण और लक्ष्मी के बहाने अप्रत्यक्ष निशाना साधे जाने के मुद्दे पर उपजे विवाद पर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनकी बात को किसी व्यक्ति से जोड़कर ना देखा जाए। कुमार विश्वास ने कहा कि मैं जहां रहता हूं गाजियाबाद और नोएडा में, वहां हर 10 घरों में किसी का नाम रामायण है, किसी का गोकुल, साकेत, श्रीधाम, नंदावन है।
कुमार विश्वास ने एबीपी न्यूज को दिए गए इंटरव्यू में कहा, ‘मैं जहां गाजियाबाद नोएडा में रहता हूं। हर 10 घरों में किसी का नाम रामायण है और किसी का नाम साकेत, किसी का वृंदावन, किसी का गोकुल और किसी का नाम श्रीधाम है। यही कुछ नाम है जिसे लोग चुन लेते हैं। ईशकृपा या ऐसा कुछ करके। तो किसी से आप कोई व्यक्ति को जोड़कर ना देखें। क्योंकि ये आपके राजनीतिक हित के लिए वोट बैंक को एड्रेस करते हैं। इसके लिए मैं तो बिल्कुल भी उत्तरदायी नहीं हूं। मेरा तो सामान्य बात कहने का मन था और सदा मन है।’
इंदिरा गांधी वाला भी दिया जवाब
कवि कुमार ने कहा, ‘भारत की सांस्कृतिक चेतना, उसके प्रति एक वितृष्णा पैदा करने का षड्यंत्र हुआ है। इससे आप बहुत सॉफ्ट बनकर, प्यारे बनकर, गुडी-गुडी बनकर, हारमनी का चेहरा ओढ़कर इससे पीछा नहीं छुड़ा सकते हैं। ये दुखद सवाल है पर वास्तविक सवाल है, इससे संवाद तो करना पड़ेगा। हम जैसे लोग कभी-कभी क्योंकि हमारा कोई वोट बैंक तो है नहीं, संयोग से ना इधर है ना उधर है तो हम बोल देते हैं। दो दिन पहले तो आप ये वाला बयान ले रहे होते हैं। दो दिन पहले मैंने कहा कि इंदिरा गांधी से सीख लो। उन्होंने कैसे दोफाड़ कर दिया था। ये राफेल क्या दिखाने के लिए रख रखे हैं। तो सब लेकर भगे कि कुमार विश्वास ने दिखाया आईना। उस समय भी मैं गदगद नहीं था।’
आखिर किस पार्टी को वोट करते हैं?
क्या है पूरा मामला
मेरठ में एक कार्यक्रम में कुमार विश्वास ने कहा था कि अपने बच्चों को सीताजी की बहनों के बारे में बताएं। भगवान राम के भाइयों के नाम याद कराएं। संकेत के माध्यम से एक बात कह रहा हूं, जो समझ जाएं वो ताली बजाएं। आगे विश्वास ने कहा कि ऐसा ना हो जाए कि आपके घर का नाम तो ‘रामायण’ हो और आपके घर की श्रीलक्ष्मी को कोई और लेकर चला जाए। इसे लोगों ने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी से जोड़कर देखा। कुमार विश्वास के बयान पर भड़कीं सुप्रिया श्रीनेत बोलीं- 2 मिनट की सस्ती तालियों के लिए… पढ़ें पूरी खबर…