प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत अब आतंकवादी हमलों के बाद चुप नहीं रहता बल्कि सर्जिकल और हवाई हमलों के जरिये जवाब देता है। मोदी ने ‘एनडीटीवी वर्ल्ड समिट’ को संबोधित करते हुए कहा कि कई बाधाएं और अवरोधक हैं लेकिन भारत निर्बाध गति से आगे बढ़ रहा है।
मोदी ने कहा, ‘‘भारत अब आतंकवादी हमलों के बाद चुप नहीं रहता बल्कि हवाई हमलों, सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर के जरिए मुंहतोड़ जवाब देता है।’’
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘जब युद्ध विश्व स्तर पर सुर्खियां बन गए, तब भारत ने सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ते हुए आलोचकों को गलत साबित कर दिया।’’ मोदी ने कहा कि भारत रुकने के मूड में नहीं है।
आंध्र प्रदेश को मोदी सरकार ने दिए 13 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स
उन्होंने कहा, ‘‘ आज जब दुनिया में भांति-भांति के ‘रोड ब्लॉक’ हैं, ‘स्पीड ब्रेकर’ हैं, तब ‘अनस्टॉपेबल’ भारत की चर्चा बहुत स्वाभाविक है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम न रुकेंगे और न ही थमेंगे। एक सौ चालीस करोड़ भारतीय पूरी गति के साथ एक साथ आगे बढ़ेंगे।’’
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘‘आज भारत कमजोर पांच अर्थव्यवस्थाओं (फ्रेजाइल फाइव) से निकलकर दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है… चिप से लेकर जहाजों तक, भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर और आत्मविश्वास से भरा हुआ है।’’
‘मुझे मोदी कैबिनेट से हटा दें, मेरी कमाई कम हो गई…’, BJP सांसद ने क्यों जताई ऐसी इच्छा?
हजारों नक्सलियों ने हथियार डाले
मोदी ने कहा, “बीते दशक में हजारों नक्सलियों ने हथियार डाले हैं। पिछले 75 घंटों में ही 303 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। एक जमाने में जिनका 3 नॉट 3 चलता था, आज वो 303 सरेंडर हुए हैं। इनमें से किसी पर 1 करोड़, किसी पर 15 लाख और किसी पर 5 लाख का इनाम घोषित था।”
उन्होंने कहा, “आयुष्मान भारत योजना से गरीब मरीजों को सवा लाख करोड़ रुपये की बचत हुई है। पीएम जन औषधि केंद्रों में 80% डिस्काउंट पर दवाएं मिलती हैं, इससे लोगों को करीब 40 हजार करोड़ रुपये की बचत हुई है। हार्ट के स्टेंट की कीमत कम होने से गरीब और मध्यम वर्ग को सालाना 12 हजार करोड़ रुपये बच रहे हैं।”
पीएम मोदी आपके बेस्ट फ्रेंड कैसे बने? अमित शाह ने पहली बार बता दी अनसुनी कहानी