लंदन। मैडम तुसाद म्‍यूजियम में जल्‍द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी नजर आएगा। म्‍यूजियम ने बुधवार को बताया कि लंदन, सिंगापुर, हांगकांग और बैंकाॅक में उनके पुतले को तैयार किया जाएगा। इसके के लिए पीएम मोदी ने जरूरी जानकारी और नाप मुहैया करा दी है। प्रत्‍येक पुतले के निर्माण पर चार महीने का समय और डेढ लाख पाउंड यानि लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का खर्चा आएगा।

म्‍यूजियम के बयान में पीएम मोदी ने कहा,’मैडम तुसाद ने पूरी दुनिया के असाधारण शख्सियतों के पुतले बनाए हैं। मैं अपने आपको उनके सामने इतना मह‍त्‍वपूर्ण कैसे मानूं। तब उन्‍होने मुझे बताया कि मेरा चयन लोगों की राय और जन भावनाओं के चलते किया गया। इसके बाद मुझे शांति मिली। मेरी सिटिंग के दौरान मैं उनकी टीम से खासा प्रभावित हुआ। उनके समर्पण, पेशेवर अंदाज और स्किल ने मुझे प्रभावित किया। मैंने तीन से चार बार मैडम तुसाद का दौरा किया है। इस दौरान कई शख्सियतों के पुतलों के साथ फोटो खिंचाने का मौका मिला’

मैडम तुसाद के यूरोप और अमेरिका स्थित म्‍यूजिम्‍स में मोदी का पुतला कुर्ते में होगा। इसमें वे नमस्‍ते की मुद्रा में होंगे। म्‍यूजियम के प्रवक्‍ता ने बताया के मोदी दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में से एक हैं। वे टि्वटर पर बराक अोबामा के बाद सबसे ज्‍यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं। प्रत्‍येक पुतले के निर्माण पर चार महीने का समय और डेढ लाख पाउंड यानि लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। इन पुतलों का अनावरण अप्रैल तक कर दिया जाएगा। हालांकि यह तय नहीं है कि पीएम मोदी इन पुतलों का अनावरण करेंगे या नहीं। जल्‍द ही दिल्‍ली में मैडम तुसाद का म्‍यूजियम खोला जाएगा।