सरदार वल्लभ भाई पटेल की 140 वीं जयंती पर पूरे देश में मनाई जा रही है। इस मौके पर पूरे देश में रन फॉर यूनिटी का आयोजन हो रहा है। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजपथ पर ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाई। इसमें स्कूल के छात्रों समेत करीब 15 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। सरदार पटेल की जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। इससे पहले प्रधानमंत्री ने सुबह साढ़े सात बजे संसद मार्ग पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर पीएम मोदी के साथ गृह मंत्री राजनाथ सिंह और शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने भी थे। ‘रन फॉर यूनिटी’ के लिए राजपथ पर एकत्रित लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने भाषण दिया।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में सरदार पटेल की उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा, ”पटेल ने महिला सशक्तिकरण का काम किया। उन्होंने भी स्वच्छता अभियान चलाया था। चाणक्य के बाद सरदार ने ही भारत को बांधा। देश को बिखेरना चाहते थे अंग्रेज, पटेल ने नाकाम किया।सरदार ने भारत को एकसूत्र में बांधा। सरदार पटेल का एकता से अटूट नाता है। मोदी ने आगे कहा कि महापुरुषों की जीवनशैली आने वाली पीढ़ी को ताकत देती है। अंग्रेजों के शासन काल में पटेल ने रानी विक्टोरिया पार्क में लोकमान्य तिलक की प्रतिमा के अनावरण के लिए गांधी को बुलाया था। उस वक्त गांधी ने कहा था कि पटेल के आने से अहमदाबाद में नई हिम्मत आई है
शुक्रवार शाम पीएमओ ने बयान कहा था कि भागदारी स्वैच्छिक है और स्कूली बच्चों सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक और खिलाड़ी ‘रन फॉर यूनिटी’ में शामिल हो रहे हैं। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय एकता दिवस की पूर्व संध्या पर नई दिल्ली में भारत सरकार के कई कार्यालयों में राष्ट्रीय एकता के लिए शपथ दिलायी गई। राज्यों में भी समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विभिन्न स्थानों पर केन्द्रीय मंत्री शामिल हो रहे हैं।
पिछले साल ऐतिहासिक राजपथ पर हजारों लोगों ने देश की एकता के लिए दौड़ में हिस्सा लिया था। केंद्र सरकार ने देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस के मौके पर पिछले साल से इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस साल भी ‘रन फॉर यूनिटी में हजारों लोग हिस्सा लिया।
लगातार ब्रेकिंग न्यूज, अपडेट्स, एनालिसिस, ब्लॉग पढ़ने के लिए आप हमारा फेसबुक पेज लाइक करें, गूगल प्लस पर हमसे जुड़ें और ट्विटर पर भी हमें फॉलो करें

