प्रधानमंत्री मोदी पिछले कुछ दिनों से विदेशी दौरे पर हैं। इसी कड़ी में बुधवार को पीएम मोदी ऑस्ट्रिया पहुंचे। जहां उन्होंने भारतीय समुदाय के रहने वाले लोगों को संबोधित किया। इस दौरान मोदी ने उन्होंने कई महत्वपूर्ण बातें भी कही।

बीते लोकसभा चुनाव के बाद पीएम मोदी पहली बार विदेश दौरे पर निकले हैं। उनका ये दौरा द्विपक्षीय वार्ता के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा है। विदेशी दौरे की शुरुआत में पीएम मोदी ने रूस से की। जहां मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया। रूस यात्रा के बाद ऑस्ट्रिया पहुंचे। ऑस्ट्रिया में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया। इसके साथ ही अपनी विदेश यात्रा पूरी करके पीएम मोदी भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। ऑस्ट्रिया में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने 10 बड़ी बातें कही हैं।

1. पीएम ने कहा कि भारत दुनिया को खुशहाली और शांति का संदेश देता है। भारत ने दुनिया को युद्ध नहीं बल्कि बुद्ध दिया है। भारत हमेशा से ही शांति को लेकर चलने वाला देश रहा है। इसी वजह से भारत को विश्व बंधुत्व के रूप में देखा जाता है।

2. मोदी ने ऑस्ट्रिया में कहा कि भारत तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। हम भारत के विकास के लिए 1000 साल की नींव डाल रहे हैं। 2047 में जब भारत आजादी के शताब्दी वर्ष मनाएगा उस समय भारत दुनिया का विकसित देश होगा।

3. मोदी ने कहा कि ऑस्ट्रिया में 41 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री आया है। दोनों देशों में बहुसंस्कृति और बहुभाषी लोग रहते हैं। दोनों एक दूसरे से बहुत दूर हैं लेकिन लोकतंत्र दोनों देशों को जोड़े रखता है। दोनों देशों की आदत है कि डायवर्सिटी को सेलिब्रेट करना।

4. मोदी ने ऑस्ट्रिया को लेकर कहा कि यहां कुछ दिनों में चुनाव होने हैं जबकि भारत में कुछ दिनों पहले ही चुनाव संपन्न हुआ है। भारत में हुए लोकतंत्र के महापर्व में दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव भी संपन्न हुआ है। यही हमारी डेमोक्रेसी की ताकत है।

5. ऑस्ट्रिया के विएना में कार्यक्रम में मोदी ने कहा कि भारत में 60 साल बाद कोई सरकार और प्रधानमंत्री को लगातार तीसरी सेवा करने का अवसर मिला है। जहां ज्यादातर देशों में दोबारा सत्ता में आना बड़ा चैलेंज है तो वहीं भारत की जनता ने मुझ पर और एनडीए गठबंधन पर भरोसा जताया है।

6. मोदी ने कहा कि दुनिया का हर 10वां यूनिकॉर्न भारतीय है। ये भारत के लिए गौरव की बात है।

7. भारत में हो रहे अभूतपूर्व ग्रोथ का फायदा ऑस्ट्रिया को मिला है। भारत आज के समय में दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इसके साथ ही पीएम ने कहा कि आने वाले समय में ऑस्ट्रियाई कंपनियां भारत में ज्यादा से ज्यादा इन्वेस्ट करेंगी।

8. इसके साथ ही पीएम ने ऑस्ट्रिया में भारतीयों के बारे में बात की। पीएम ने कहा कि ऑस्ट्रिया में भारतीय ने प्रशंसनीय योगदान दिया है। स्पेशली यहां पर हेल्थकेयर के क्षेत्र में काफी प्रशंसनीय योगदान है।

9. दोनों देशों की साझा विरासत का ज्रिक करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विएना में लगभग 200 साल पहले संस्कृत पढ़ाई जाती थी।

10. पीएम ने कहा कि किसी भी दो देशों के रिश्ते तब मजूबत होते हैं जब दोनों देशों के रिश्तों को नई धार देने के लिए जनभागीदारी शुरू होती है। केवल सरकारें दो देशों के बीच मजबत रिश्ते नहीं बना सकती।