प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (8 अगस्त 2019) रात 8 बजे देश को संबोधित किया। इस दौरान आर्टिकल 370 और 35 ए पर देश के सामने अपने विचार रखें। उन्होंने कहा कि केन्द्र ने आर्टिकल 370 हटाने के साथ कुछ कालखंड के लिए जम्मू कश्मीर को सीधे केंद्र सरकार के शासन में रखने का फैसला बहुत सोच समझकर लिया है। जब से वहां गवर्नर शासन लगा है तब से वहां का प्रशासन सीधे केंद्र सरकार के संपर्क में है परिस्थितियां पहले से बेहतर हुई हैं।

पीएम ने कहा ‘आर्टिकल 370 और 35ए ने जम्मू कश्मीर को अलगाववाद, आतंकवाद, परिवारवाद और व्यवस्थाओं में बड़े पैमाने में फैले भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया। इन दोनों अनुच्छेद का देश के खिलाफ कुछ लोगों की भावनाएं भड़काने के लिए पाकिस्तान द्वारा एक शस्त्र की तरह उपयोग किया जा रहा था। एक राष्ट्र के तौर पर, एक परिवार के तौर पर, आपने, हमने, पूरे देश ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। जम्मू कश्मीर में राजस्व घाटा बहुत ज्यादा है। ये चिंता का विषय है। केंद्र सरकार ये भी सुनिश्चित करेगी की इसके प्रभाव को कम किया जाए ‘

मालूम हो कि सरकार ने जम्मू-कश्मीर को दो हिस्सों बांटा है जिसमें एक राज्य जम्मू-कश्मीर तो दूसरा लद्दाख होगा। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश होंगे। हालांकि लद्दाख में विधानसभा नहीं होगी। राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

सरकार ने बीते सोमवार को ‘जम्मू कश्मीर पुनर्गठन बिल’ राज्यसभा में पेश किया। जहां से पास होने के बाद इसे मंगलवार को लोकसभा में पेश किया गया था। लोकसभा में यह बिल पास हो गया है।आर्टिकल 370 हटाए जाने के विरोध में पाकिस्तान ने बुधवार को भारतीय राजदूत अजय बिसारिया को वापस भेज दिया है और भारत के साथ अपने कूटनीतिक संबंधों को डाउनग्रेड किया है।

PM Modi Address to Nation Today Live Updates: JK पर बड़े निर्णय के बाद नरेंद्र मोदी का संबोधन, इन चीजों का कर सकते हैं जिक्र

 

[bc_video video_id=”6069662550001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

गौरतलब  है कि इससे पहले पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान देश को संबोधित किया था। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए बतया था कि भारत ने एक लाइव सेटेलाइट को मार गिराया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यह मिशन शक्ति था और इसमें किसी भी अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन नहीं किया गया।