संसद की सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति बिना वैध पास के संसद में घुस गया। वह प्रधानमंत्री के आने के रास्ते के करीब पहुंच गया था। इसी दौरान उसे पकड़ लिया गया। सुरक्षाकर्मी उससे पूछताछ कर रहे हैं। घटना सुबह 7 से 8 बजे के बीच की है।
बताया जा रहा है कि पकड़ा गया युवक उत्तर प्रदेश के उन्नाव का रहने वाला है। उसने सुरक्षाकर्मियों को बताया कि उसने सोचा कि वह बिना पास के अंदर जा सकता है। बता दें कि वर्तमान में संसद सत्र चल रहा है। बता दें कि संसद में 2001 में आतंकी हमला हुआ था। इसमें दिल्ली पुलिस के छह जवान शहीद हुए थे। वहीं कई लोग घायल हुए थे। इस घटना के बाद से संसद की सुरक्षा को और मजबूत किया गया है।