Parliament Budget Session 2025: बजट सेशन आज से शुरू हो गया है। इस बजट सेशन में सबसे पहले संसद में इकोनॉमिक सर्वे पेश किया जाएगा। यह इकोनॉमिक सर्वे काफी अहम है, इसी से देश की आर्थिक हालात का पता चलने वाला है। इसके ऊपर संसद मं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन भी शुरू हो गया है।
वैसे इस बजट सत्र में कई अहम बिल भी संसद में पेश किए जाएंगे। इस सत्र में द वक्फ (अमेंडमेंट) बिल, 2024, द मुसलमान वक्फ (रिपील) बिल, 2024, द रिएडजस्टमेंट ऑफ रिप्रेजेंटेशन ऑफ शेड्यूल्ड ट्राइब्स इन असेंबली कौंस्टिटुऐंसी ऑफ द गोवा बिल, 2024, द डिजास्टर मैनेजमेंट (अमेंडमेंट) बिल, 2024, द बैंकिंग लॉ (अमेंडमेंट) बिल, 2024, द रेलवेज (अमेंडमेंट) बिल, 2024, द ऑयलफील्ड्स (रेग्यूलेशन एंड डेवलपमेंट) अमेंडमेंट बिल, 2024, द बॉयलर्स बिल, 2024, द बिल्स ऑफ लैडिंग बिल, 2024, द कैरीज ऑफ गुड्स बाय सी बिल, 2024, द कोस्टल शिपिंग बिल, 2024, द मर्चेंट शिपिंग बिल, 2024 पेश किए जाएंगे। बजट सत्र की हर खबर के लिए जनसत्ता के साथ जुड़े रहिए
अपने भाषण के अंत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि जब हम साथ मिलकर बढ़ेंगे तो हमारी भावी पीढ़ियाँ 2047 में अवश्य विकसित, सशक्त, समर्थ और समृद्ध भारत देखेंगी।
राष्ट्रपति मुर्मू ने जोर देकर बोला कि भारत का मेट्रो नेटवर्क अब एक हज़ार किलोमीटर के माइलस्टोन को पार कर चुका है। उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर विकास का भी जिक्र किया।
टीकाकरण का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण कार्यक्रम की सही ट्रैकिंग रखने के लिए U-WIN पोर्टल लॉन्च किया गया है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने एजुकेशन सेक्टर का जिक्र करते हुए बोला कि मेरी सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए आधुनिक शिक्षा व्यवस्था तैयार कर रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जोर देकर बोला कि मेरी सरकार महिलाओं के नेतृत्व में देश को सशक्त बनाने में, यानी women led development में विश्वास करती है।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत इक्यानवे लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों को सशक्त किया जा रहा है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने मोदी सरकार की आयुष्मान योजना का जिक्र करते हुए बोला कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सत्तर वर्ष और उससे अधिक उम्र के छह करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा देने का फैसला हुआ है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्पष्ट कहा कि मेरी सरकार ने युवाओं की शिक्षा और उनके लिए रोज़गार के नए अवसर तैयार करने पर विशेष फोकस किया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जोर देकर बोला कि जनजातीय समाज के पांच करोड़ लोगों के लिए “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष” अभियान प्रारंभ हुआ है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का विस्तार करते हुए तीन करोड़ अतिरिक्त परिवारों को नए घर देने का निर्णय लिया गया है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मौनी अमावस्या के दिन जो श्रद्धालुओं की मौत हुई है, मैं उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करती हैं, घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की उम्मीद भी करती हूं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद पहुंच गई हैं, उन्हें अभी गार्ड ऑफ ऑनर दिया जा रहा है। थोड़ी देर में उनकी तरफ से अभिभाषण दिया जाएगा। माना जा रहा है कि सरकार की उपलब्धियों का वे जिक्र कर सकती हैं।
पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा है कि यह वाला बजट कुछ अलग है, अब तक कोई विदेशी चिंगारी नहीं भड़की है, वरना शरारती तत्व तो तैयार बैठे ही हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि हर नारी का सम्मान होना जरूरी है, नारी शक्ति का गौरव स्थापित हो, इस बात का ध्यान सभी को रखना चाहिए। पीएम मोदी ने विकसित भारत में महिलाओं की भागीदारी पर भी जोर दिया है।
पीएम मोदी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश की जनता ने तीसरी बार मुझे दादित्व दिया है। मां लक्ष्मी को प्रणाम कर इस बजट सत्र की शुरुआत करते हैं। विकसित भारत की नींव रखते हैं।