पाकिस्तान आए दिन भारत पर हमले की योजना बनाता रहता है। इस बार उसकी नजर भारत की सेना के अलावा आईआईटी जैसे बड़े संस्थानों पर भी है। आईबी की ओर से खुलासा किया गया है कि पाकिस्तानी हैकर्स सेना को अपना निशाना बना रहे हैं। कई बड़े संस्थानों को अपना निशाना बना रहे हैं। खुफिया एजेंसियों ने खुलासा किया है कि पड़ोसी देश की नजर अब भारत के शीर्ष संस्थानों पर है। पुणे स्थित क्विक हील टेक्नोलॉजीज की उद्यम शाखा सेक्राइट की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रांसपेरेंट ट्राइब भारत सरकार और फौजी संस्थाओं को अपना निशाना बना रही है।

पाकिस्तान का यह ग्रुप बना रहा भारत को निशाना

पाकिस्तान ने भारत पर साइबर अटैक करने के लिए ट्रांसपेरेंट ट्राइब नाम का नया ग्रुप बनाया है। यह ग्रुप भारत में रक्षा संस्थानों को मुख्य रूप से अपना निशाना बना रहा है। इस बात का खुलासा तक हुआ जब डीआरडीओ के एक वैज्ञानिक को हाल ही में खुफिया जानकारी पाकिस्तान को मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस वैज्ञानिक को हनी ट्रैप के जरिए जाल में फंसाया गया था।

2023 में और तेज हुए हमले

ट्रांसपेरेंट ट्राइब पिछले काफी समय से साइबर हमले से भारत को निशाना बना रहा है। पहली बार मई 2022 में इसके मामले सामने आए थे। 2023 की शुरूआत में यह ग्रुप और तेजी से हमले से फिराक में शामिल हो गया। इसने आईआईटी और एनआईआईटी जैसे संस्थानों को अपना शिकार बनाया है।

हालांकि इस बात को लेकर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है कि पाकिस्तान इन संस्थानों को अपना निशाना क्यों बना रहा है। सूत्रों का कहना है कि यह दोनों संस्थान सेना के साथ मिलकर काम करते हैं ऐसे में खुफिया एजेंसियों को शक है कि इसी कारण इन्हें निशाना बनाया जा रहा है।