गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले सरकार ने पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया है। इसके तहत खेल, मनोरंजन और सामाजिक सेवा से जुड़े लोगों को पद्मश्री, पद्म विभूषण और पद्म भूषण के लिए चुना गया है।
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर, बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, गायक उदित नारायण, राम सुतार, पूर्व CAG विनोद राय, हैशनम कन्हैयालाल, बरजिंदर सिंह हमदर्द, स्वामी तेजोमयनन्द, प्रोफेसर एसएन रामानुज तताचार्य, प्रोफेसर डी नागेश्वर रेड्डी, भारत में अमेरिका के पूर्व राजदूत रॉबर्ट डी ब्लैकवैल, जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन और बैनेट कोलमेन एंड कंपनी की इंदू जैन को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।
Read Also: Padma Awards 2016: पद्म भूषण मिलने की खबर आते ही TWITTER पर आड़े हाथों लिए गए अनुपम खेर
वहीं सुपरस्टार रजनीकांत, यामिनी कृष्णमूर्ति, गिरिजा देवी, रामोजी राव, श्रीश्री रविशंकर, डॉक्टर विश्वनाथन शांता और रिलांयस ग्रुप के संस्थापक धीरू भाई अंबानी को पद्म विभूषण के लिए चुना गया है। वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम, अभिनेता अजय देवगन और प्रियंका चौपड़ा को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा।