पुणे स्थित रक्षा साजोसामान की तीन विनिर्माण कंपनियों में कामकाज पूरी तरह से ठप है। इन फैक्ट्री के बाहर करीब 7,000 कर्मचारी ऑर्डिनेंस फैक्टरी बोर्ड (ओएफबी) में नरेंद्र मोदी सरकार के ‘कॉर्पोरेटाइजेशन’ के फैसले के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल पर हैं। तीनों कंपनियों में मंगलवार सुबह से ही कामकाज ठप है। वहीं देशभर की 41 ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से करीब 82,000 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल में कर्मचारियों को कई अधिकारियों और संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है।

पुणे स्थित तीन कंपनियां खड़की की एम्यूनिशन फैक्ट्री, खड़की स्थित एक्सप्लोजिव फैक्ट्री और देहू रोड स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री है। लेबर यूनियन ने इस हड़ताल का आयोजन किया है। हालांकि इन तीनों ही इकाईयों के आस-पास प्रशासन ने एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।

क्या है मामला: सरकार ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड में निगमीकरण या पीएसयू व्यवस्था लागू करने पर विचार कर रही है। लेकिन इसके पहले ही कर्मचारियों में भय का माहौल है। कर्मचारियों को लग रहा है कि सरकार इसके जरिए ओएफबी का कॉर्पोरेटाइजेशन कर रही है। हालांकि सरकार का मानना है कि ऐसा करने से भविष्य में ओएफबी टॉप कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी। इसके साथ ही सेना को विश्व स्तरीय रक्षा साजोसामान हासिल होगा। हालांकि लेबर यूनियन का कहना है कि इससे जॉब गारंटी, सरकार का ओएफबी पर नियंत्रण प्रभावित होगा।

[bc_video video_id=”6007761596001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

इसी सिलसिले में मंगलवार को भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ (बीएमपीएस) के प्रतिनिधियों ने रालेगण सिद्धी में समाज सेवी अन्ना हजारे से मुलाकात कर उनके समक्ष अपनी चिंताओं को रखा था। यूनियन लीडर्स के मुताबिक बुधवार (21 अगस्त 2019) को राजनेता हड़ताली कर्मचारियों से मुलाकात कर सकते हैं।

पुण स्थित तीन फैक्टरियां:-

एम्यूनिशेन फैक्ट्री (एएफके), खड़की: इस फैक्ट्री में 5.56 एमएम INSAS एम्यूनिशेन का निर्माण किया जाता है। इसके अलावा इस फैक्ट्री में अन्य छोटे एम्यूनिशन हथियार, मोर्टार बॉम्ब, डेटोनेटर्स, पॉवर कार्टिरिज्स, इगनाइटर्स और स्पोर्टिंग एम्मूयनिशन का निर्माण होता है।

हाई एक्सप्लोजिस फैक्ट्री (एचईएफ), खड़की: इस फैक्ट्री में बॉम्ब में भरे जाने वाला बारूद, मिसाइल वॉरहेड्स, एम्यूनिशन शेल्स, डेमोलिशन एक्सप्लोजिव, पृथ्वी और नवल जैसी मिसाइल में इस्तेमाल होने वाल लिक्विड फ्यूल, प्लास्टिक एक्सप्लोजिव और हैंड ग्रेनेड का निर्माण होता है।

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, देहू रोड: इस फैक्ट्री में इल्यूमिनेटिंग एम्यूनिशन, सिग्नेलिंग एम्यूनिशन, स्मोक एम्यूनिशन और जीवन रक्षक स्मोक तैयार किया जाता है।