ओडिशा में लड़कियों से छेड़छाड़ करने के आरोपी को सबक सीखाने का एक मामला सामने आया है। मगंलवार को इस घटना का वीडियो आया है। वीडियो में लड़कियां आरोपी को पीटते हुए नजर आ रही हैं। छेड़छाड़ की शिकार हुई लड़की ने पूरी घटना फेसबुक पर बयां की। लड़की के मुताबिक वह रविवार को उत्कल यूनिवर्सिटी अपनी किसी फ्रेंड से मिलने गई थी। वह यूनिवर्सिटी के लेडीज हॉस्टल के गेट के पास पहुंची ही थी कि पीछे से कुछ आपत्तिजनक शब्द सुनाई दिए। उसने पीछे मुड़कर देखा तो एक पचास साल का आदमी उसे गाड़ी पर बैठने के लिए कह रहा था। लड़की की ओर से किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आने के बाद आरोपी लड़की के सामने खड़ा हो गया और अपनी पैंट नीचे कर दी।

लड़की ने अपनी पोस्ट में बताया कि वह बहुत बुरी तरह से डर गई थी और उसने अपनी फ्रेंड अर्पिता दी को बुलाया। लड़की को रोता हुए देखकर उसकी दोस्त को गुस्सा आ गया और दोनों स्कूटी से आरोपी का पीछा करने लगे। हमने रास्ते से दो डंडे भी उठा लिए, काफी खोजने के बाद आरोपी मिल गया। इसके बाद ने अर्पिता दी ने उसे रोका और पीटना शुरू कर दिया। हिम्मत बढ़ने के बाद मैंने भी आरोपी की पिटाई की। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट लिख ली है। मंगलवार को इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें छेड़छाड़ करने के आरोप में लड़कियां आरोपी की सरेआम डंडे से पिटाई कर रही है। लड़की की इस फेसबुक पोस्ट को 6 हजार से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं।