बीते कई दिनों से आरोपों के घेरे में छाई राधे मां की कहानी में एक और नया मोड़ आया है। वैसे तो उन पर कई तरह के आरोपों के खिलाफ मामला दर्द किया जा चुका है। फिलहाल उन्हें एक हफ्ते की राहत मिली है।
लेकिन इस राहत को दो दिन ही बीते थे कि अब खुद को दुर्गा का रूप बताने वाली साध्वी राधे मां उर्फ सुखविंदर कौर एक और आरोप मढ़ा गया है। जी हां लुधियाना से ताल्लुख रखने वाले अश्विनी कुमार बहल और धीरज शर्मा ने यह आरोप लगाया है कि राधे मां मिनी स्कर्ट पहनकर मां दुर्गा का अपमान करती हैं।
अश्विनी और धीरज ने अपनी शिकायत में कहा है कि ‘हम वैष्णो देवी, चिंतपूर्णी देवी और ज्वालाजी के भक्त हैं, ना कि राधे मां के जो खुद को मां दुर्गा की अवतार बताती हैं। उन्होंने कहा कि राधे मां मिनी स्कर्ट पहनकर मां दुर्गा का अपमान किया है, इससे हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।
गौरतलब है कि इससे पहले राधे मां पर दहेज उत्पीड़न के लिए उकसाने के साथ-साथ अपने सत्संगों में अश्लीलता फैलाने के आरोप लगे हैं। मुंबई की वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट में उनके खिलाफ अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की है।
वहीं, महाराष्ट्र, पंजाब, मध्यप्रदेश और गुजरात में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। लेकिन फिलहाल उन्हें कानूनी दरवाजे से राहत मिली है।