कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही दिल्ली की सबसे घनी आबादी वाला इलाका उत्तर पूर्वी दिल्ली सबसे पहले सील क्षेत्र से आजाद होने की तैयारी कर रहा है। यहां सबसे कम क्षेत्र सील हैं जो घटकर केवल तीन रह गए हैं। जबकि सबसे अधिक सील क्षेत्र 36 उत्तर दिल्ली में और दक्षिण दिल्ली में 34 सील क्षेत्र हैं। दक्षिण पश्चिम में 39 हैं। इस समय दिल्ली में 262 सील क्षेत्र बचे हैं।

उत्तर पूर्व दिल्ली में एक बी ब्लॉक शास्त्री पार्क क्षेत्र है। इस क्षेत्र को सील मुक्त करने के आदेश किया जा चुके हैं केवल लागू नहीं किया गया है। इसके अतिरिक्त केवल दो ही सील क्षेत्र बाकि रह जाएंगे। जिसमें गली नंबर 18, गौतमपुरी और एक अन्य क्षेत्र शामिल है। इन क्षेत्रों में संक्रमण खत्म होने के बाद सबसे पहले यह जिला सबसे पहले कोरोना संक्रमण से आजाद होगा। वहीं दूसरे जिलों को राहत के लिए अभी लंबा इंतजार करना होगा क्योंकि यहां पर संक्रमण के अधिक मामले हैं।

दिल्ली में सील क्षेत्र
उत्तर दिल्ली में 36, नई दिल्ली में 17, उत्तर पश्चिम में 22, दक्षिण पश्चिम में 39, पश्चिम में 24, दक्षिण पूर्व में 18, दक्षिण में 34, शाहदरा में 16, पूर्व में 27, उत्तर पूर्व में 03 और मध्य दिल्ली में 26 क्षेत्र सील हैं।

रोज बढ़ रहे कोरोना मामले : दिल्ली में कोरोना के मामले रोज बढ़ते जा रहे हैं। जहां रविवार को 3000 मामले दर्ज किए गए और 6१36 मौत दर्ज की गई। शनिवार को सबसे अधिक 3630 मामले दर्ज किए गए और 77 मरीजों की मौत हुई। शुक्रवार को एक ही दिन में 3137 नए मामले सामने आए, 66 मौतें भी दर्ज की गई हैं।

क्या है दिल्ली के हालात
’ 335 सील क्षेत्र अब तक दिल्ली में
’73 सील क्षेत्र को खोला जा चुका है
’ 25 खोले जाने है लेकिन प्रक्रिया में हैं
’237 इस समय सक्रिय जोन है
’ 262 कुल सील क्षेत्र इस समय दिल्ली में हैं