केरल से लापता 21 लोगों में शामिल निमिशा के बारे नई जानकारी सामने आई है। निमिशा ने स्कूल के वक्त गीता के श्लोक पढ़ने पर राज्य स्तर पर इनाम जीता था। इसके साथ ही निमिशा ने क्लासिकल डांस और म्यूजिक में भी इनाम जीते हैं। किताबें पढ़ने का शौक रखने वालीं निमिशा ने एक ईसाई युवक से शादी करने के बाद इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था। इस्लाम धर्म कबूलने के बाद निमिशा ने अपने नाम फातिमा रखा लिया था। निमिशा के पति ने भी शादी के बाद इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था।

Read Also: केरल: बेटा NSG कमांडो और बेटी के IS में शामिल होने का शक, CM से मिली मां

निमिशा की अपने पति इस्सा से मुलाकात उस वक्त हुई जब वह सेंचुरी डेंट्ल कॉलेज, कासरगोड में पढ़ रही थीं। इस मुलाकात के चार दिन बाद ही दोनों ने शादी कर ली थी। निमिशा की मां बिंदू को इस बारे में कुछ भी नहीं पता था। पिछले साल नवंबर में वह अपने पति के साथ गायब हो गई थीं। जब निमिशा ने अपने परिवार वालों का फोन उठाना बंद कर दिया तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद बिंदू ने कोर्ट में निमिशा को एक युवक के साथ बुर्का पहने हुए देखा। इसके बाद कोर्ट ने निमिशा को अपने पति के साथ रहने की मंजूरी दे दी।

Read Also: केरल से 6 महिला सहित 21 लोग लापता, आईएस में शामिल होने की आशंका

निमिशा के परिवार वालों का कहना है कि आखिरी बार उसने बताया था कि वह अपने पति के साथ श्रीलंका जा रही हैं। हालांकि, परिवारवालों ने मना किया था, लेकिन वह नहीं मानी। यह भी बताया जा रहा है कि इस वक्त निमिशा प्रेग्नेंट थीं।

निमिशा ने इस्लाम धर्म कबूल करने के बारे में अपने परिवार वालों को कभी नहीं बताया था। जब उसने शादी कर ली तो परिवारवालों को इस बारे में पता लगा। निमिशा की मां ब्यूटिशियन हैं। निमिशा के भाई भारतीय सेना में है और एनएसजी कमांडो है।

Read Also: जाकिर नाईक के संपर्क में थे केरल से लापता दो लड़के, पिता ने कबूला

बता दें, केरल के उत्‍तरी कासरगोड़ जिले के 21 मुस्लिम लोग पिछले एक महीने से लापता हैं। उनके रिश्‍तेदारों को डर हैं कि वे इस्लामिक स्‍टेट जैसे आतंकवादी संगठन से जुड़ने के लिए सीरिया चले गए हैं। हालांकि, उनके आईएस से जुड़ने की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सोमवार (11 जुलाई) को विधानसभा को सूचित किया था कुल 21 लोग राज्य से लापता हैं । विजयन ने विपक्षी नेता रमेश चेन्निथला द्वारा इस विषय को उठाए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने इसके जवाब में बताया कि प्रारंभिक उपलब्ध जानकारी के अनुसार इन 21 युवकों में से 17 कासरगोड और चार पलक्कड़ से हैं।

Read Also: केरल: लापता चल रहे मुस्‍ल‍िमों में से कई ने साल भर पहले छोड़ा हिंदू-इसाई धर्म, ISIS ज्‍वाइन करने का शक