राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअडडे से आतंकी समूह इंडियन मुजाहिदीन के एक प्रमुख सरगना को गिरफ्तार किया।

एनआईए के अधिकारियों ने कहा कि कर्नाटक के भटकल के रहने वाले अब्दुल वाहिद सिदिदबापा को दुबई से यहां पहुंचने पर गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि वह दुबई में रहता था और भारत में आतंकी गतिविधियों के लिए कथित रूप से इंडियन मुजाहिददीन के लिए लोगों की भर्ती कर रहा था। वह दुबई से इस आतंकी संगठन की गतिविधियों के लिए कथित रूप से वित्त पोषण करता था।

अधिकारियों ने कहा कि अब्दुल भारत में विभिन्न जगहों पर हमले के लिए आईएम द्वारा रचे गए एक षड़यंत्र से जुड़े मामले में वांछित है। उसे गिरफ्तारी के एक वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ पहले से ही एक रेड कार्नर नोटिस जारी किया जा चुका है।