दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर कल रात एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर गया है। बाढ़ के बाद अभी भी दिल्ली के कई इलाकों में लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। मयूर विहार फेज 1 में राहत शिविर में रहने लोगों का कहना है कि उन्हें यह सूचना दी गई गई है कि यमुना का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने के बाद उन्हें अभी यहीं रहना है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से एक बार फिर 2.9 लाख क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया है। ऐसे में दिल्ली में एक बार फिर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
शुक्रवार रात 10:00 बजे तक पुराने रेलवे ब्रिज पर 205.48 मीटर से ऊपर बना रहा. दिल्ली सरकार ने यमुना में जल स्तर 205.33 मीटर के खतरे के निशान से नीचे आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध वापस लेने का फैसला किया था। दूसरी तरफ उत्तराखंड और महाराष्ट्र में भी भारी बारिश से बुरा हाल है। रामबन में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद किया गया है।
देश और दुनिया की खबरों की जानकारी के लिए jansatta.com पर बने रहें
मालदा की घटना पर एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा, “मैं पश्चिम बंगाल के मालदा की एक टीम के संपर्क में हूं और उनके अनुसार कोई नहीं जानता कि दोनों महिलाएं कहां हैं। मेडिकल जांच नहीं हुई है, कोई गिरफ्तारी वारंट जारी नहीं किया गया है और कोई एफआईआर नहीं की गई है। महिलाओं के परिवार के सदस्य चिंतित हैं। हम स्वत: संज्ञान ले रहे हैं। मेरी टीम भी वहां जाएगी।”
पशुपति कुमार पारस ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि मैं यहां से खुद चुनाव लड़ूंगा और यह मेरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि मैं अभी हाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद हूं और भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री हूं। उन्होंने कहा कि मैं केंद्रीय मंत्री होने के साथ-साथ एनडीए का सबसे पुराना और विश्वसनीय सहयोगी भी हूं।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया। वहीं इसके बाद राजेंद्र गुढ़ा ने अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी सांस चलती रहेगी, वह बोलते रहेंगे। मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यदि गृह विभाग किसी काबिल व्यक्ति के पास होता तो राजस्थान में अपराध कम होता।
राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राजेंद्र गुढ़ा को राज्य मंत्रिमंडल से हटाए जाने पर कहा, “कैबिनेट में किसी को शामिल करना या बाहर करना राज्य के सीएम का अधिकार है। यही काम राज्य के सीएम (अशोक गहलोत) ने भी किया है।”
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश के कुछ राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं और कई राज्यों में इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। बेगुसराय में जो हुआ वह हमारे सामने है, लेकिन सीएम नीतीश कुमार ने इस पर एक शब्द भी नहीं बोला। राज्य में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए। उन्होने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होने कार्रवाई करने के बजाए सवाल उठाने वाले अपने ही मंत्री को बर्खास्त कर दिया है।
#WATCH | Union Minister Anurag Thakur says "The incidents of crime against women have increased in some states of the country and no action was taken against this in several states. What happened in Begusarai is in front of us, but CM Nitish Kumar did not speak a single word… pic.twitter.com/jicrGRgVCV
— ANI (@ANI) July 22, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 70,000 से ज़्यादा नौजवानों को जॉइनिंग लेटर सौंपें हैं।
Rozgar Mela: PM Modi distributes over 70,000 appointment letters to newly inducted recruits
— ANI Digital (@ani_digital) July 22, 2023
Read @ANI Story | https://t.co/YPvR1XEenB#PMModi #RozgarMela pic.twitter.com/o4Z0H75oyF
महाराष्ट्र: लगातार बारिश के कारण यवतमाल में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। घर, सड़कें पानी में डूब गईं हैं। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
#WATCH | Maharashtra: Severe waterlogging witnessed in Yavatmal due to incessant rain in the region. pic.twitter.com/3iARiiBfbI
— ANI (@ANI) July 22, 2023
रायगढ़ जिले की खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में हुए भूस्खलन में जीवित बचे लोगों के मिलने की उम्मीद कम दिखाई दे रही है। मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई। खराब मौसम कारण बचाव कार्य भी धीमा हो गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सभी भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है।
#WATCH Maharashtra: NDRF continues search & rescue operation at Raigad Irshalgad landslide-hit area.
— ANI (@ANI) July 22, 2023
So far, 22 dead bodies have been recovered from the site. pic.twitter.com/eaQlytfvsi
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज सुबह 06:56 बजे अरुणाचल प्रदेश के तवांग में रिक्टर पैमाने पर 3.3 तीव्रता का भूकंप आया।
An earthquake of magnitude 3.3 on the Richter Scale strikes Arunachal Pradesh's Tawang today, at 06:56 am: National Centre for Seismology. pic.twitter.com/2JURhcNqpf
— ANI (@ANI) July 22, 2023
यमुना में आई बाढ़ के बाद राहत शिविरों में रहे लोगों को फिलहाल यही रहने के लिए कहा गया है। सिग्नेचर ब्रिज के पास राहत शिविर में रहने वाले लक्ष्मण दास कहते हैं, “हम सिग्नेचर ब्रिज के पास एक शिविर में रहते हैं। हम दिल्ली सरकार से हमें रहने के लिए जगह देने का अनुरोध करते हैं। जब भी क्षेत्र में बाढ़ आती है तो हमें ट्रांसफर होना पड़ता है…।”
#WATCH | "We live in a camp near Signature Bridge. We request the Delhi govt to give us a space to live. We have to relocate every time there is flood in the area…," says Lakshman Das, an occupant of the relief camp near signature bridge. pic.twitter.com/GgUwHzJLJc
— ANI (@ANI) July 22, 2023
दिल्ली में यमुना का जलस्तर एक बार फिर से खतरे के निशान को पार कर गया है। वहीं दिल्ली में अभी भी सैकड़ों लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। राजस्थान सरकार से बर्खास्त किए गए मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है।