दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर कल रात एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर गया है। बाढ़ के बाद अभी भी दिल्ली के कई इलाकों में लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। मयूर विहार फेज 1 में राहत शिविर में रहने लोगों का कहना है कि उन्हें यह सूचना दी गई गई है कि यमुना का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने के बाद उन्हें अभी यहीं रहना है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से एक बार फिर 2.9 लाख क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया है। ऐसे में दिल्ली में एक बार फिर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

शुक्रवार रात 10:00 बजे तक पुराने रेलवे ब्रिज पर 205.48 मीटर से ऊपर बना रहा. दिल्ली सरकार ने यमुना में जल स्तर 205.33 मीटर के खतरे के निशान से नीचे आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध वापस लेने का फैसला किया था। दूसरी तरफ उत्तराखंड और महाराष्ट्र में भी भारी बारिश से बुरा हाल है। रामबन में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद किया गया है।

Live Updates

देश और दुनिया की खबरों की जानकारी के लिए jansatta.com पर बने रहें

21:12 (IST) 22 Jul 2023
Live News Updates: महिलाओं की कोई जानकारी नहीं- रेखा शर्मा

मालदा की घटना पर एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा, "मैं पश्चिम बंगाल के मालदा की एक टीम के संपर्क में हूं और उनके अनुसार कोई नहीं जानता कि दोनों महिलाएं कहां हैं। मेडिकल जांच नहीं हुई है, कोई गिरफ्तारी वारंट जारी नहीं किया गया है और कोई एफआईआर नहीं की गई है। महिलाओं के परिवार के सदस्य चिंतित हैं। हम स्वत: संज्ञान ले रहे हैं। मेरी टीम भी वहां जाएगी।"

19:31 (IST) 22 Jul 2023
Live News Updates: मैं हाजीपुर लोकसभा सीट से लड़ूंगा- पशुपति कुमार पारस

पशुपति कुमार पारस ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि मैं यहां से खुद चुनाव लड़ूंगा और यह मेरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि मैं अभी हाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद हूं और भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री हूं। उन्होंने कहा कि मैं केंद्रीय मंत्री होने के साथ-साथ एनडीए का सबसे पुराना और विश्वसनीय सहयोगी भी हूं।

18:26 (IST) 22 Jul 2023
Live News Updates: गृह विभाग काबिल व्यक्ति के पास नहीं: राजेंद्र गुढ़ा

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया। वहीं इसके बाद राजेंद्र गुढ़ा ने अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी सांस चलती रहेगी, वह बोलते रहेंगे। मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यदि गृह विभाग किसी काबिल व्यक्ति के पास होता तो राजस्थान में अपराध कम होता।

16:55 (IST) 22 Jul 2023
Live News Updates: मंत्रिमंडल से बाहर करना सीएम का अधिकार: राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष

राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राजेंद्र गुढ़ा को राज्य मंत्रिमंडल से हटाए जाने पर कहा, "कैबिनेट में किसी को शामिल करना या बाहर करना राज्य के सीएम का अधिकार है। यही काम राज्य के सीएम (अशोक गहलोत) ने भी किया है।"

14:08 (IST) 22 Jul 2023
Live News Updates: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सीएम सीएम नीतीश और अशोक गहलोत पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश के कुछ राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं और कई राज्यों में इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। बेगुसराय में जो हुआ वह हमारे सामने है, लेकिन सीएम नीतीश कुमार ने इस पर एक शब्द भी नहीं बोला। राज्य में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए। उन्होने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होने कार्रवाई करने के बजाए सवाल उठाने वाले अपने ही मंत्री को बर्खास्त कर दिया है।

https://twitter.com/ANI/status/1682668243792830464

12:02 (IST) 22 Jul 2023
Live News Updates: PM Modi ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 70,000 से ज़्यादा नौजवानों सौंपे जॉइनिंग लेटर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 70,000 से ज़्यादा नौजवानों को जॉइनिंग लेटर सौंपें हैं।

https://twitter.com/ani_digital/status/1682631496727769088

09:44 (IST) 22 Jul 2023
Live News Updates: महाराष्ट्र के यवतमाल में बाढ़ जैसे हालात

महाराष्ट्र: लगातार बारिश के कारण यवतमाल में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। घर, सड़कें पानी में डूब गईं हैं। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

https://twitter.com/ANI/status/1682592589558743040

09:08 (IST) 22 Jul 2023
Maharashtra Live Updates: रायगढ़ में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 22 हुई, खराब मौसम के रहते ब्काहव कार्य हुआ धीमा

रायगढ़ जिले की खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में हुए भूस्खलन में जीवित बचे लोगों के मिलने की उम्मीद कम दिखाई दे रही है। मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई। खराब मौसम कारण बचाव कार्य भी धीमा हो गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सभी भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है।

https://twitter.com/ANI/status/1682589546339512320

08:13 (IST) 22 Jul 2023
Live News Updates: अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भूकंप

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज सुबह 06:56 बजे अरुणाचल प्रदेश के तवांग में रिक्टर पैमाने पर 3.3 तीव्रता का भूकंप आया।

https://twitter.com/ANI/status/1682579917043810304

08:06 (IST) 22 Jul 2023
Live News Updates: यमुना का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान से ऊपर, राहत शिविरों में रह रहे लोगों ने क्या कहा

यमुना में आई बाढ़ के बाद राहत शिविरों में रहे लोगों को फिलहाल यही रहने के लिए कहा गया है। सिग्नेचर ब्रिज के पास राहत शिविर में रहने वाले लक्ष्मण दास कहते हैं, "हम सिग्नेचर ब्रिज के पास एक शिविर में रहते हैं। हम दिल्ली सरकार से हमें रहने के लिए जगह देने का अनुरोध करते हैं। जब भी क्षेत्र में बाढ़ आती है तो हमें ट्रांसफर होना पड़ता है...।"

https://twitter.com/ANI/status/1682573159378321408

दिल्ली में यमुना का जलस्तर एक बार फिर से खतरे के निशान को पार कर गया है। वहीं दिल्ली में अभी भी सैकड़ों लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। राजस्थान सरकार से बर्खास्त किए गए मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है।