अमेरिका के मशहूर अखबार न्यू यॉर्क टाइम्स ने शुक्रवार को अपने एक आर्टिकल में भारत और पाकिस्तान दोनों को चेताया है। आर्टिकल में लिखा गया है कि अगर दोनों देशों के बीच युद्ध होगा तो इससे भारत को नुकसान होगा। आर्टिकल में भारत को पाकिस्तान के साथ युद्ध में ना पड़ने की सलाह देते हुए लिखा गया है कि अगर भारत ने पाकिस्तान के साथ युद्ध करने का सोचा तो इससे उन लोगों और देशों पर गलत संकेत जाएगा तो भारत में निवेश करना चाहते हैं। एडिटोरियल में भारत और पाकिस्तान की परमाणु शक्ति का जिक्र भी किया गया। लिखा गया, ‘अगर दोनों देशों के बीच चल रही तनातनी ने युद्ध का रूप ले लिया तो यह काफी घातक होगा। भारत द्वारा बदले की कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान को मुहतोड़ जवाब देने की सोचना ऐसी स्थिति पैदा कर सकता है।’ इसके साथ ही आर्टिकल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेशनल जनरल सेक्रेटरी राम माधव का भी जिक्र किया गया है। आर्टिकल में लिखा गया, ‘दांत के बदले पूरा जबड़ा तोड़ देने वाले दिन अब नहीं रहे। ऐसे बदले अब नहीं लिए जाते हैं।’
[jwplayer AhqW2Jk5]
हालांकि, आर्टिकल में पाकिस्तान के लिए भी लिखा गया है। आर्टिकल में कहा गया कि पाकिस्तान दावा करता है कि उरी हमला उसने नहीं करवाया लेकिन उसके दावे खोखले हैं। क्योंकि वह पहले से ही आतंकी गतिविधियों को सपोर्ट करता रहा है।
बातचीत करने की सलाह: आर्टिकल में कहा गया है कि दोनों देशों के बीच संबंध तब ही ठीक हो सकते हैं जब कश्मीर में शांति हो। साथ ही कहा गया कि कश्मीर में शांति लाने के लिए पाकिस्तान को कुछ कठोर कदम उठाने होंगे। जिसमें उसे अपनी परमाणु शक्ति को बढ़ाना रोकना होगा साथ ही आतंकी संगंठनों को शरण देनी भी बंद करनी होगी।
गौरतलब है कि उत्तरी कश्मीर के उरी शहर में रविवार (18 सितंबर) सुबह भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने एक बटालियन मुख्यालय पर हमला कर दिया था, जिसमें 17 जवान शहीद हो गए और 19 अन्य घायल हुए थे। घायलों में से एक ने बाद में हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया था। यह हमला हाल के वर्षों में सेना पर किए गए सबसे घातक हमलों में से एक था। हमले में शामिल चार आतंकियों को सेना ने मार गिराया था। इसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति बनी हुई है।
Read Also: सुषमा को गले लगाकर रो पड़ी थीं नवाज शरीफ की मां, स्वराज के कहने पर ही मोदी गए थे पाकिस्तान