Operation Sindhu: ईरान में फंसे नेपाल और श्रीलंकाई नागरिकों को निकालने में भारत ने बड़ी मदद करेगा। ऑपरेशन सिंधु के तहत भारत अपने साथ इन दोनों ही देशों के लोगों को भी ईरान से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम करेगा। दिल्ली में अधिकारियों ने इसे नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी का उदाहरण बताया। इसमें संकट के समय में अपने पड़ोसियों की मदद की जाती है।

तेहरान में मौजूद भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘नेपाल और श्रीलंका की सरकारों के अनुरोध पर, ईरान में भारतीय दूतावास के निकासी प्रयासों में नेपाल और श्रीलंका के नागरिक भी शामिल होंगे।’ इसमें कहा गया है, ‘नेपाल और श्रीलंका के नागरिक तत्काल दूतावास से टेलीग्राम चैनल या इमरजेंसी नंबरों +989010144557; +989128109115; +989128109109 पर संपर्क कर सकते हैं।’

नेपाल ने भारत को मदद के लिए धन्यवाद दिया

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा ने काठमांडू की तरफ से आभार जताया है। एक्स पर एक पोस्ट में, उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर को ईरान से नेपाली नागरिकों को निकालने में भारत की मदद के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ‘नेपाल के निकासी प्रयासों में भारत का समर्थन नेपाल-भारत संबंधों की मजबूती का प्रतिबिंब है।’ सूत्रों ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि करीब 16 नेपाली नागरिक दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास के संपर्क में हैं।

ईरान से भारत लौटे नागरिकों ने सुनाई खौफनाक मंजर की दास्तां

श्रीलंका ने भारत का जताया आभार

श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने एक पोस्ट में कहा, ‘श्रीलंका भारतीय नागरिकों के साथ-साथ ईरान से श्रीलंकाई नागरिकों को निकालने में समय पर सहायता के लिए भारत सरकार के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता है। एकजुटता का यह कार्य श्रीलंका और भारत के बीच मजबूत और स्थायी साझेदारी का उदाहरण है और श्रीलंका के लोगों द्वारा इसकी बहुत सराहना की जाती है।’ अब तक कुल 827 भारतीयों को ईरान से निकाला जा चुका है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ’21 जून को मशहद से एक और विमान 310 भारतीय नागरिकों को लेकर 1630 बजे नई दिल्ली पहुंचा। इसके साथ ही कुल 827 भारतीयों को निकाला जा चुका है।’ इजरायल के साथ युद्ध तेज होने के कारण ईरान से निकाले गए लगभग 290 भारतीय नागरिकों का एक ग्रुप शुक्रवार देर रात और शनिवार तड़के दिल्ली पहुंचा। बुधवार को भारत ने ईरान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन सिंधु शुरू करने की घोषणा की।

ऑपरेशन सिंधु के तहत निकाले गए 110 भारतीय नागरिकों का पहला जत्था गुरुवार को भारत पहुंचा। निकाले गए कई लोगों ने सुरक्षित जगहों पर ले जाए जाने से पहले देखे गए भयावह मंजर को बयां किया। दिल्ली ने तेहरान को उत्तर-पूर्वी शहर मशहद के रास्ते लगभग 1,000 भारतीयों को निकालने के लिए ईरानी एयर स्पेस को खोलने के लिए राजी कर लिया। सूत्रों ने बताया कि कई दिनों की बातचीत के बाद दिल्ली ने अपने नागरिकों को मशहद पहुंचा दिया व भारतीयों को खतरे से बचाने के लिए ईरान और तुर्कमेनिस्तान से उड़ान की इजाजत हासिल कर ली। ऑपरेशन सिंधु की हर डिटेल