Navi Mumbai Election Result 2026 Latest Updates: महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनावों के नतीजे सामने आ रहे हैं। ज्यादातर नगर निगमों में बीजेपी अपनी बढ़त बनाए हुए है, जबकि महाविकास आघाड़ी पीछे छूटती नजर आ रही है। नवी मुंबई नगर निगम की कुल 111 सीटों पर बीजेपी और ठाकरे ब्रदर्स के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। नवी मुंबई नगर निगम के नतीजों से जुड़े सबसे तेज अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहिए।

Live Updates
16:23 (IST) 16 Jan 2026

Navi Mumbai Election Result LIVE: चंद्रशेखर बावनकुले का बड़ा बयान

महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों में बहुमत की ओर बढ़ रही है और उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लेगा।

14:23 (IST) 16 Jan 2026

Navi Mumbai Election Result LIVE: महायुति को भारी बढ़त

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में रुझानों के मुताबिक महा आघाड़ी 169, महायुति 1297 सीटों पर आगे है, जबकि अन्य के खाते में 490 सीटें गई हैं।

13:44 (IST) 16 Jan 2026

Navi Mumbai Election Result LIVE: कई सालों बाद हुए चुनाव

कई वर्षों के अंतराल के बाद राज्य के 29 नगर निगमों के चुनाव कराए गए हैं। इनमें से अधिकांश नगर निगमों का कार्यकाल 2020 से 2023 के बीच खत्म हो चुका था। इन 29 में से नौ नगर निगम मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में स्थित हैं, जिसे देश का सबसे अधिक शहरीकृत इलाका माना जाता है।

13:43 (IST) 16 Jan 2026

Navi Mumbai Election Result LIVE: क्या कहते रुझान?

नवी मुंबई नगर निगम चुनाव के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी बढ़त बना ली है। बीजेपी 66 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि शिवसेना (शिंदे गुट) 24 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। शिवसेना (यूबीटी) को सिर्फ 1 सीट पर बढ़त मिली है। वहीं कांग्रेस और एनसीपी का अब तक खाता नहीं खुल सका है।