भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन किया है। पूर्व रॉ प्रमुख आलोक जोशी को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके सदस्यों में सैन्य सेवाओं से रिटायर्ड अधिकारी – पूर्व पश्चिमी वायु कमांडर एयर मार्शल पीएम सिन्हा, पूर्व दक्षिणी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह और रियर एडमिरल मोंटी खन्ना शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व IPS राजीव रंजन वर्मा और मनमोहन सिंह व पूर्व IFS अधिकारी बी वेंकटेश वर्मा सात सदस्यीय बोर्ड में शामिल किए गए हैं।
सरकार ने किया NSA बोर्ड का पुनर्गठन, पूर्व R&AW चीफ आलोक जोशी बनाए गए चेयरमैन
पूर्व IPS राजीव रंजन वर्मा और मनमोहन सिंह व पूर्व IFS अधिकारी बी वेंकटेश वर्मा सात सदस्यीय बोर्ड में शामिल किए गए हैं।
Written by न्यूज डेस्कEdited by Yashveer Singh
नई दिल्ली

TOPICShindi news
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा राष्ट्रीय समाचार (National News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 30-04-2025 at 14:00 IST