Chandrayaan 2 Landing Updates, Top Headlines, National Hindi News, हिंदी समाचार Chandrayaan 2: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उदारीकरण की नीतियों पर खड़े किए गए आर्थिक सुधारों को जारी रखने की जरूरत बताते हुए शनिवार (07 सितंबर) को कहा कि एक सोची समझी रणनीति से ही भारत को पांच हजार अरब डालर की अर्थव्यवस्था बनाया जा सकता है। बता दें कि सिंह यहां एक निजी विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम को संबोधित करने आए थे। उन्होंने यह भी कहा कि गरीबी, सामाजिक असमानता, सांप्रदायिकता और धार्मिक कट्टरवाद तथा भ्रष्टाचार लोकतंत्र के समक्ष कुछ प्रमुख चुनौतियां हैं।
कश्मीर जोन पुलिस- आतंकवादियों ने सोपोर के डंगरपोरा में एक बच्ची (उस्मा जान) सहित चार लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। मौके पर पुलिस और जांच जारी है।
‘चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ के चांद की सतह को छूने से चंद मिनटों पहले जमीनी स्टेशन से उसका संपर्क टूटने के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वे मिशन में आई रुकावटों के कारण अपना दिल छोटा नहीं करें, क्योंकि नई सुबह जरूर होगी। इस दौरान इसरो चीफ जब उन्होंने गले लगाया तो वह भावुक हो गए। के सिवन जहां फफककर रोने लगे तो वहीं पीएम भी भावुक हो गए। उन्होंने इसरो चीफ की पीठ थपथपाने के बाद गले से लगा लिया।
‘विक्रम’ ने ‘रफ ब्रेकिंग’ और ‘फाइन ब्रेकिंग’ चरणों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया, लेकिन ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ से पहले इसका संपर्क धरती पर मौजूद स्टेशन से टूट गया। इसके साथ ही वैज्ञानिकों और देश के लोगों के चेहरे पर निराशा की लकीरें छा गईं। इसरो ने कहा कि डेटा का अध्ययन किया जा रहा है और निर्धारित संवाददाता सम्मेलन रद्द किया जाता है।
#WATCH PM Narendra Modi hugged and consoled ISRO Chief K Sivan after he(Sivan) broke down. #Chandrayaan2 pic.twitter.com/R1d0C4LjAh
— ANI (@ANI) September 7, 2019
छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेता मंतुराम पवार ने आरोप लगाया है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी, उनके बेटे अमित समेत कई लोगों ने दवाब डालकर तथा सात करोड़ रूपए की पेशकश कर उनसे अंतागढ़ उपचुनाव से नाम वापस कराया था। पवार वर्ष 2014 में अंतागढ़ विधानसभा सीट में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी थे और मतदान से पहले उन्होंने अचानक नाम वापस ले लिया था। पवार ने शनिवार (07 सितंबर ) को स्थानीय अदालत में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया और इस दौरान शपथ पत्र देकर रमन सिंह, अजीत जोगी, अमित जोगी तथा पूर्व मंत्री राजेश मूणत पर षड़यंत्र करने का गंभीर आरोप लगाया।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी को आर्थिक सुधारों को जारी रखने की जरूरत बताया है। सिंह के अनुसार उदारीकरण की नीतियों पर खड़े किए गए भारत में और सुधारों की खासा जरुरत है।
कांग्रेस की हरियाणा इकाई में अंदरुनी कलह थमती नहीं दिख रही क्योंकि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद की मौजूदगी वाले पार्टी के एक अहम कार्यक्रम में राज्य के दो प्रमुख नेता नदारद रहे। हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर और पार्टी विधायक दल की पूर्व नेता किरण चौधरी शनिवार को जबकि उस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे जो पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा लगवाई है।
बिहार के मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने झारखंड में भी पूर्ण शराबबंदी लागू करने की बात दोहराते हुए शनिवार (07 सितंबर) को यहां कहा कि यह कितनी खराब बात है कि बिहार में जो लोग शराब पीना चाहते हैं वे लोग शराब पीने के लिए झारखंड आते हैं। रांची में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में भी पूर्ण शराबबंदी लागू होना चाहिए। इससे समाज की अनेक कुरीतियां समाप्त हो जाती हैं और सामाजिक तानाबाना स्वस्थ और मजबूत होता है।
पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हर उस चीज में गलती निकाल लेती हैं जिसपर देश को गर्व होता है। वह मुख्यमंत्री द्वारा चंद्रयान-2 कार्यक्रम को लेकर भाजपा पर किए गए हमले का जवाब दे रहे थे। शुक्रवार को विधानसभा में बनर्जी ने कहा था कि भाजपा नीत केंद्र सरकार चंद्रयान-2 कार्यक्रम का श्रेय लेने की कोशिश में है। शनिवार (07 सितंबर) को बनर्जी ने इसरो के वैज्ञानिकों को उनके साहस के लिए बधाई दी।
चंद्रयान-2 के चांद पर असफल लैंडिंग पर दुनिया भर से भारत और इसरो का हौसला अफजाई दिया जा रहा है। ऐसे में नासा ने भी बयान जारी किया है। नासा ने इसरो की सराहना की है।
जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने शनिवार (07 सितंबर) को पार्टी की झारखंड इकाई से कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनावों के संबंध में सभी फैसले पर अपने बूते पर ले। झारखंड में वर्ष के अंत में चुनाव होने हैं।
पंजाब के फगवाड़ा जिले में दलित कार्यकर्ताओं ने पिछले महीने दिल्ली में रविदास मंदिर को गिराए जाने के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। एक स्थानीय तहसील परिसर में छह दिन के क्रमिक अनशन-धरना के अंतिम दिन प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के तुगलकाबाद क्षेत्र में रविदास मंदिर के दोबारा निर्माण कराए जाने की मांग की।
पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में शनिवार (07 सितंबर) को चिकनाई तेल की एक गोदाम में आग लग जाने से एक अकाउंटेंट की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन विभाग को शाम चार बजकर 57 मिनट पर टीपीटी सेंटर में आग लग जाने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की 22 गाड़ियां भेजी गई।
पुलिस ने बताया कि किरारी के प्रेम नगर के रोमित कुमार की मौके पर मौत हो गई। वह तेल गोदाम में अकाउंटेंट थे।
दिल्ली मेट्रो के मॉडल टाउन स्टेशन पर 26 वर्षीय एक महिला ने चलती ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली जिससे येलो लाइन पर सेवाएं बाधित हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान पहाड़गंज की निवासी सोनाक्षी गर्ग के तौर पर की गई है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार (07 सितंबर) को कहा कि चन्द्रयान-2 मिशन जल्दी ही अपने लक्ष्य प्राप्ति के मार्ग की सभी बाधाओं को दूर कर लेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मानव प्रगति को आगे बढ़ने के लिए भारत द्वारा अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम में नवोन्मेष और अत्याधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर बल देना जारी रहेगा। वह चन्द्रयान-2 मिशन को लेकर दुनियाभर के नेताओं के ट्वीट का जवाब दे रहे थे।
दिल्ली की एक अदालत ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता के बयान दर्ज करने के लिए एम्स में ‘बंद कमरे’ में 11 सितम्बर से कार्यवाही शुरू करने के लिए कई निर्देश दिए हैं। भाजपा के निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर द्वारा 2017 में पीड़िता से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप हैं। जिला न्यायाधीश धर्मेश शर्मा ने एम्स के जयप्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में अस्थायी अदालत बनाने के निर्देश दिए जहां पीड़िता 28 जुलाई को हुए सड़क दुर्घटना के बाद फिलहाल भर्ती है।
दिल्ली: पंजाबी बाग में एक गोदाम में आग लग गई। पांच फायर टेंडर मौके पर पहुंचे हैं।
असम में घुसपैठियों को लेकर गृहमंत्री अमित शाह के पुराने दावों पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय ंिसह ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) की आड़ में जनता को भरमा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औरंगाबाद में 10 हजार एकड़ के औद्योगिक स्मार्ट शहर का उद्घाटन किया। यह दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गालियारे का हिस्सा है।
नोएडा में पुलिस ने सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी के संबंध में अफवाह फैलाने के मामले में एक व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार किया।
चंद्रमा पर पहुंचने का लक्ष्य पूरा होगा, इसरो के वैज्ञानिक जब तक उद्देश्यों को हासिल नहीं कर लेंगे, वे तब तक आराम नहीं करेंगे : मोदी।
पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रमा पर पहुंचने का लक्ष्य पूरा होगा, इसरो के वैज्ञानिक जब तक उद्देश्यों को हासिल नहीं कर लेंगे, वे तब तक आराम नहीं करेंगे।
दिल्ली: भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उन रिपोर्टों का विरोध किया कि दिल्ली सरकार ने जेएनयू देशद्रोह मामले में कन्हैया कुमार और अन्य के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पुलिस द्वारा मंजूरी के अनुरोध को अस्वीकार करने का फैसला किया है।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा कि हम पाकिस्तानी आतंकवादियों से कश्मीरियों के जीवन की रक्षा के लिए दृढ़ हैं, भले ही हमें प्रतिबंध लगाना पड़े, आतंक एकमात्र ऐसा साधन है जिससे पाकिस्तान में अशांति पैदा होती है।
राज्य में बारिश की संभावना को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा अब ‘एमएमआरडीए ग्राउंड’ की जगह ‘जियो वर्ल्ड सेंटर मेगा कन्वेंशन सेंटर’ में होगी।
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को कहा कि पूरा देश इसरो के वैज्ञानिकों के साथ खड़ा है।
मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विले पार्ले में लोकमान्य सेवा संघ तिलक मंदिर में पूजा की।
चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूटने पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शनिवार को कहा कि निराश होने वाली कोई बात नहीं है।
चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूटने के बाद कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों पर समूचे राष्ट्र को गर्व है और सब उनके साथ खड़े हैं।
कश्मीर जोन पुलिस: आतंकवादियों ने सोपोर के डंगरपोरा में एक बच्ची (उस्मा जान) सहित चार लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। मौके पर पुलिस और जांच जारी है।
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि पिछले साल की तरह ही इस साल भी मुहर्रम का जुलूस निकालने की इजाजत नहीं दी जाएगी और सभी रीत-रिवाज संबंधित इमामबाड़ों में होंगे।
चंद्रयान -2: पीएम नरेंद्र मोदी ने इसरो प्रमुख के सिवन को गले लगाया और सांत्वना दी।
चांद को छूने का हमारा संकल्प और मजबूत हो गया है, हम बहुत करीब आ गए थे लेकिन हमें और आगे जाना है: प्रधानमंत्री मोदी
पीएम मोदी ने इसरो सेंटर पर देश कोे संबोधित करते हुए कहा कि हम अपनी मंजिल के रास्ते से डिगे नहीं हैं।
इसरो सेंटर पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि कल रात आपकी स्थिति को समझ रहा था। उन्होंने कहा कि मैंने भी आपके साथ चांद से संपर्क टूटने के पल को जिया। वैज्ञानिक मां भारती की जय के लिए जूझते हैं।
‘चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ का बीती रात चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया। सपंर्क तब टूटा जब लैंडर चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबंधित घटनाक्रम के मद्देनजर आज सुबह आठ बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे।