पूर्व केंद्रीय मंत्री और हॉकी ओलंपियन असलम शेर खान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर आप नेहरू-गांधी परिवार से कोई चाहते हैं और कोई सामने नहीं आ रहा तो मुझे मौका दीजिए। मैंने पत्र लिखकर दो साल के लिए मौका देने की बात कही है। कांग्रेस को एक बार फिर राष्ट्रवाद से जोड़ने की जरूरत है। अगर राहुल गांधी अध्यक्ष बने रहना चाहे तो रह सकते हैं लेकिन अगर वो नहीं चाहते तो इसका सम्मान होना चाहिए।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुबई बस हादसे में 12 भारतीयों की मौत होने की जानकारी दी है। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। सभी के परिजनों से संपर्क की कोशिश की जा रही है। यहां एक बस साइन बोर्ड से टकरा गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ।
इंडियन एयरफोर्स के लापता एयरक्राफ्ट एएन-32 की तलाश अभी भी जारी है। इसके लिए एविएशन रिसर्च सेंटर के ग्लोबल 5000 सर्विलांस एयरक्राफ्ट और एनटीआरओ स्पाय सैटेलाइट की मदद भी ली जा रही है। इनके उच्च गुणवत्ता वाले सेंसर अच्छी तस्वीरें लेने में मदद कर सकते हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस रेस्क्यू ऑपरेशन की लगातार जानकारी ले रहे हैं। उन्हें सभी संभव कदम उठाकर एयरक्राफ्ट को ढूंढ निकालने के निर्देश दिए हैं।
पंजाबः एक नाबालिग समेत 6 पाकिस्तानी कैदियों को आज भारत ने रिहा कर दिया। सभी को अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान भेजा गया।
Telangana: 12 कांग्रेस विधायकों के टीआरएस में जाने पर अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, 'यह सब मनी पावर की वजह से हुआ है। हम इसकी निंदा करते हैं लेकिन सत्ताधारी पार्टी ने यह तरीके की राजनीति शुरू की है।'
पूर्व केंद्रीय मंत्री और हॉकी ओलंपियन असलम शेर खान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर आप नेहरू-गांधी परिवार से कोई चाहते हैं और कोई सामने नहीं आ रहा तो मुझे मौका दीजिए। मैंने पत्र लिखकर दो साल के लिए मौका देने की बात कही है। कांग्रेस को एक बार फिर राष्ट्रवाद से जोड़ने की जरूरत है। अगर राहुल गांधी अध्यक्ष बने रहना चाहे तो रह सकते हैं लेकिन अगर वो नहीं चाहते तो इसका सम्मान होना चाहिए।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल के मलप्पुरम जिले के कालीकावु का दौरा किया। वे लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में तीन दिवसीय यात्रा पर निकले हैं।
मौसम विभागः अगले 24 घंटे में मॉनसून केरल पहुंच सकता है। इस बार मॉनसून के 6 जून तक केरल पहुंचने की संभावना थी लेकिन देरी हो गई।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुबई बस हादसे में 12 भारतीयों की मौत होने की जानकारी दी है। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। सभी के परिजनों से संपर्क की कोशिश की जा रही है। यहां एक बस साइन बोर्ड से टकरा गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ
Mumbai: भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर एनआईए कोर्ट में पेश होने के लिए मुंबई पहुंची हैं। वे मालेगांव ब्लास्ट केस में आरोपी हैं।
संसद के आगामी सत्र से पहले केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के घर पहुंचे हैं।
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में ग्लव्ज को लेकर हुए एक विवाद में इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को अब बीसीसीआई का साथ मिल गया है। दरअसल आईसीसी ने धोनी के ग्लव्ज पर लगे 'बलिदान बैज' को नियमों के खिलाफ बताया था। इस पर बीसीसीआई ने जवाब देते हुए कहा कि धोनी ने कुछ भी गलत नहीं किया।
सियासी तनातनी के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने नीति आयोग की प्रस्तावित बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है।
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नंदकुमार साय की तरफ से संस्कृत को आधिकारिक इस्तेमाल की भाषा बनाने के प्रस्ताव पर कांग्रेस नेता शशि थरूर का बयान सामने आया है। थरूर ने कहा, 'संस्कृत बहुत अद्भुत भाषा लेकिन यह आसान नहीं है। अधिकांश लोग इसे बोलना नहीं जानते। अचानक इसे आधिकारिक भाषा बना देना थोड़ी ज्यादती होगी। यह व्यावहारिक नहीं है।'
यूपी के सहारनपुर नागल क्षेत्र में सेल्फी लेते समय गहरी खाई में गिरी कार, कार सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल, घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। राहत कार्य जारी है।
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों ने ढेर किए तीन आतंकी, आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद हुआ है।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या जाएंगे। इस दौरान वह 7 फीट की भगवान श्री राम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। उनके हनुमान गढ़ी जाने का भी कार्यक्रम है।