Top Headlines, National Hindi News, हिंदी समाचार: चंद्रयान-2 के चांद पर लौंडिग के वक्त संपर्क टूट गया। ऐन मौके पर संपर्क टूट जाने से विक्रम लैंडर की कोई खबर नहीं मिल पाई। इसरो आंकड़ों का इंतजार कर रहा है। इससे वैज्ञानिकों के चेरहों पर चिंता और निराशा नजर आ रही थी। पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों का हौसला अफजाई किया और कहा, ‘जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। यात्रा जारी रहेगी।’
चांद से 2.1 किमी दूर पहले विक्रम लैंडर से संपर्क टूटा, पीएम मोदी बोले- जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, मैं पूरी तरह वैज्ञानिकों के साथ
बस अब कुछ ही घंटों के बाद इंडिया का हो जाएगा ‘चांद’, इस घड़ी का पूरे देश को बेसबरी से इंतजार है। बता दें कि इस नजारे को देखने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के साथ ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के जरिए इसरो द्वारा देशभर से चुने गए दर्जनों छात्र-छात्राएं, बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी के अलावा अन्य लोग भी मौजूद हैं। इसरो टेलीमेंट्री ट्रैंकिंग एंड कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) के जरिए यहां इस ऐतिहासिक लंहे का सीधा नजारा देखेंगे।
बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य को सांस की समस्या के कारण कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
दिल्ली के चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा ने आज आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया है। अलका लांबा ने ट्विटर पर लिखा, ‘AAP को गुड बाय कहने का समय आ गया है। पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया ‘ पिछले 6 साल की यात्रा में मैंने काफी कुछ सीखा। बता दें पिछले दिनों अलका लांबा ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अलका जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं।
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को गुरुवार (5 सितंबर) शाम तिहाड़ जेल लाया गया और जेल अधिकारियों के अनुसार उन्हें एक अलग कोठरी और पश्चिमी शैली के एक शौचालय के अलावा कोई विशेष सुविधा नहीं मिलेगी। अन्य कैदियों की तरह वह जेल के पुस्तकालय का उपयोग कर सकेंगे और एक निश्चित अवधि तक टेलीविजन देख सकते हैं। आवश्यक मेडिकल जांच के बाद चिदंबरम को जेल नंबर सात में रखा गया है।
आम तौर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मामलों में आरोपियों को इसी जेल में रखा जाता है। उनके पुत्र कार्ति को भी पिछले साल इसी मामले में उसी कोठरी में 12 दिनों तक रखा गया था। सूत्रों ने बताया कि जेल में उन्होंने हल्का भोजन किया और दवाईयां लीं। जेल के एक अधिकारी ने कहा कि उन्होंने बताया कि चिदंबरम को कोठरी में रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक रखा जाएगा। सुबह सात से आठ बजे के बीच नाश्ता दिया जाएगा।
Highlights
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार (06 सितंबर) को कहा कि जब संवाद के लिए स्थान बनाया जाता है तो संघर्ष के लिए जगह नहीं बचती है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे वक्त में जब ‘संकीर्ण विचारधारा’ पैर फैला रही थी, भारतीय संस्कृति ने राष्ट्र हित और विश्व कल्याण के संतुलन का तरीका सिखाया।
इसरो और उसके वैज्ञानिकों को राहुल गांधी का संदेश, ट्वीट कर दी शुभकामनाएं।
निर्मला सीतारमण ने ट्वीट कर वैज्ञानिको का किया हौसला अफजाई।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्ववीट कर वैज्ञानिकों का हौसला को बढ़ाया।
इसरो ने नया बयान जारी कर कहा है कि उनके वैज्ञानिक अभी भी डेटा का अध्यन कर रहें हैं। जैसे ही संपर्क मिलता है जानकारी दी जाएगी। इसके साथ इसरो द्वारा की जाने वाली प्रेस कांफ्रेंस को भी अभी के लिए कैंसिल किया गया है।
पीएम मोदी ने चंद्रयान-2 के संपर्क टूट जाने के विज्ञानिकों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा, ' देश आप सभी वैज्ञानिकों पर गर्व करता है। आप से देश ने काफी कुछ सीखा है।'
इसरो ने बयान जारी कर कहा कि चंद्रयान-2 से संपर्क टूट गया। वैज्ञानिक अभी भी डेटा का अध्यन कर रहे हैं।इसरो ने बयान जारी कर कहा कि संपर्क उस समय टूटा, जब विक्रम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाले स्थान से 2.1 किलोमीटर दूर रह गया था। विक्रम का चांद पर उतरने से ठीक पहले संपर्क टूट गया है। इसरो आंकड़ों का इंतजार कर रहा है।
भारत इतिहास बनाने से अब बस कुछ ही पल दूर है। चंद्रयान-2 की लैंडिंग तय समय से दो मिनट पहले यानी 1 बजकर 53 मिनट पर होगी।
पूरे देश के लोगों को उस घड़ी का इंतजार है जब भारत चांद को फतेह कर लेगा। इससे जुड़ी भावनाए लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी इसरो पहुंच गए हैं। वे यहां पर चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’ के चांद पर उतरने का सीधा नजारा देखेंगे। अब से आधे घंटे के बाद लैंडर ‘विक्रम’ चांद पर उतर जाएगा।
कुछ ही घंटों के बाद इंडिया का होगा 'चांद', पूरा देश इस पल का बेसबरी से इंतजार कर रहा है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी, ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के जरिए इसरो द्वारा देशभर से चुने गए दर्जनों छात्र-छात्राएं, बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी और अन्य लोग इसरो टेलीमेंट्री ट्रैंकिंग एंड कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) के जरिए यहां इस ऐतिहासिक लंहे का सीधा नजारा देखेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार देर रात चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’ के चांद पर उतरने के ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए येलहांका एयरबेस पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री एक विशेष विमान से यहां आए और उनका स्वागत करने के लिए राज्यपाल वैजुभाई वाला, मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, केंद्रीय मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा और प्रह्लाद जोशी और कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक और राज्य के भाजपा प्रमुख नलीन कुमार कटिल पहुंचे हैं।
मायावती ने ट्वीट कर हरियाणा विधानसभा चुनाव पर कहा- बसपा अकेले दम पर लड़ेगी, सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। बता दें कि बसपा ने हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए दुष्यंत चौटाला की पार्टी के साथ समझौता खत्म कर दिया है।
पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य को कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी।
दिल्ली के चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा ने आज आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया है।
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन के बाद से ही कांग्रेस पार्टी का दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद रिक्त है। इस संबंध में कांग्रेस नेता पीसी चाको ने कहा ‘यह चुनाव का वक़्त है इसीलिए पार्टी को इस पद के लिए ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो चुनाव की ज़िम्मेदारी निभाए और सबको साथ लेकर चल सके। मैंने पार्टी के सभी शीर्ष नेताओं से इस विषय पर बात की है। अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सभी नेताओं को शीर्ष नेतृत्व के साथ अपने विचार साझा करने के लिए आमंत्रित किया था।‘
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर आग लग गई है। दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
अमेरिकी राजधानी वाशिंगटन के निकट ल्युईस मैकॉर्ड स्थित संयुक्त बेस पर अमेरिका और भारत की सेनाएं संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू कर चुकी हैं। दोनों देशों की सेनाओं का यह युद्धाभ्यास 18 सितम्बर तक चलेगा।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीती रात राज्य के बिलासपुर जिले में जाति प्रमाण पत्र मामले में जोगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है।
जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव में आज वोट डाला जा रहा है। मतदान छात्रसंघ की चार सीटों पर होना है जिसमें एबीवीपी, आईसा, एसएफआई, BAPSA आदि दल से तथा कई निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं।
प्रख्यात उपन्यासकार और नाटककार किरण नागरकर का गुरुवार रात को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। उन्हें उनकी किताबों ‘ककल्ड’ और ‘बेडटाइम स्टोरी’ के लिए जाना जाता है। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि नागरकर कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उन्हें दक्षिण मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां रात में उन्होंने अंतिम सांस ली।
दिल्ली के चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा ने आज आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। अलका ने ट्वीटर पर लिखा आप को गुडबाय कहने का समय आ गया है।
गोवा सरकार ने शिक्षक दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देने के लिए जारी की गई अपनी एक मीडिया विज्ञप्ति में बड़ी गलती करते हुए दिवंगत मनोहर पर्रिकर का नाम मौजूदा मुख्यमंत्री के रूप में छाप दिया।इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने गुरुवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की जीत निश्चित है और यह सुनिश्चित करने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे कि आरपीआई (ए) उम्मीदवार विजयी हों।
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को गुरुवार (5 सितंबर) शाम तिहाड़ जेल लाया गया और जेल अधिकारियों के अनुसार उन्हें एक अलग कोठरी और पश्चिमी शैली के एक शौचालय के अलावा कोई विशेष सुविधा नहीं मिलेगी।