झारखंड की आधी सीटों से शुरुआती रुझान सामने आए, बीजेपी 27 जबकि कांग्रेस+ 39 सीटों पर आगे चल रही है। JVM 2 सीट पर आगे चल रही है। मतगणना का अधिकतम दौर चतरा में 28 राउंड और सबसे कम दो राउंड चंदनकियारी और तोरपा सीटों पर होगा।

दिल्ली के रामलीला मैदान में बीजेपी की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कई राजनीतिक दल नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लोगों को गलत जानकारी देकर उनकी भावनाओं को भड़का रहे हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि ये लोग किस तरह अपने स्वार्थ के लिए, अपनी राजनीति के लिए किस हद तक जा रहे हैं, ये पिछले हफ्ते सभी देखा है। जो बयान दिए गए, झूठे वीडियो, उकसाने वाली बातें कहीं, उच्च स्तर पर बैठे लोगों ने सोशल मीडिया पर डालकर भ्रम और आग फैलाने का गुनाह किया है।

Live Blog

Highlights

    08:52 (IST)23 Dec 2019
    कांग्रेस+ 40 सीटों पर आगे चल रही है

    झारखंड के चुनावी रुझानों में बीजेपी ने 25 का आंकड़ा छुआ, वहीं कांग्रेस गठबंधन ने लगातार रफ्तार बनायी हुई है। कांग्रेस+ 40 सीटों पर आगे चल रही है।

    08:43 (IST)23 Dec 2019
    कांग्रेस+ 41, बीजेपी 21 सीटों पर आगे चल रही है

    झारखंड में चुनावी रुझानों से जुड़ी बड़ी खबर, कांग्रेस गठबंधन ने बहुमत का जादुई आंकड़ा छुआ। रुझानों के मुताबिक कांग्रेस+ 41, बीजेपी 21 सीटों पर आगे चल रही है।

    08:20 (IST)23 Dec 2019
    बीजेपी 10 सीटों पर कांग्रेस गठबंधन 20 सीटों पर आगे चल रही है

    झारखंड में शुरुआती रुझान में बीजेपी को झटका लगता नजर आ रहा है, शुरुआती रुझान में बीजेपी 10 सीटों पर कांग्रेस+ 20 सीटों पर आगे चल रही है।

    07:35 (IST)23 Dec 2019
    झारखंड: आज होने वाले विधान सभा चुनाव के वोटों की गिनती दुमका में एक मतगणना केंद्र से दृश्य।

    झारखंड: आज होने वाले विधान सभा चुनाव के वोटों की गिनती दुमका में एक मतगणना केंद्र से दृश्य।

    18:43 (IST)22 Dec 2019
    सीएए भेदभावपूर्ण, राजनीतिक लाभ के लिए भाजपा समाज में पैदा कर रही दरार: राजीव शुक्ला

    संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को ‘‘भेदभावपूर्ण’’ और संविधान की भावना के विपरीत करार देते हुए कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ के लिए भाजपा समाज में दरार पैदा कर रही है।

    17:25 (IST)22 Dec 2019
    संशोधित नागरिकता कानून किसी समुदाय या धर्म के खिलाफ नहीं: फडणवीस

    महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि नागरिकता (संशोधन) कानून किसी समुदाय या धर्म के खिलाफ नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल देश में अशांति फैलाने के लिये नये कानून को लेकर गलतफहमियां फैला रहे हैं।

    15:37 (IST)22 Dec 2019
    लुधियाना में ऊन मिल में आग लगने से श्रमिक की मौत

    लुधियाना में रविवार तड़के ऊन की मिल में आग लगने से एक श्रमिक की झुलसकर मौत हो गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। लुधियाना नगर निगम के दमकल अधिकारी सृष्टि नाथ शर्मा ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की 40 गाड़ियों को भेजा गया।

    14:42 (IST)22 Dec 2019
    विविधता में एकता भारत की विशेषता है: मोदी

    संशोधित नागरिकता कानून के विरोध को लेकर देशभर में हो रहे प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि विविधता में एकता भारत की विशेषता है।

    14:17 (IST)22 Dec 2019
    कई दल सीएए को लेकर लोगों को भ्रमित कर रहे- मोदी

    मोदी ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल विधेयक के बारे में लोगों को भ्रमित कर रहे हैं, गुमराह करने, भ्रम फैलाने वाली बातें कह रहे हैं । क्या जब हमने दिल्ली की अनधिकृत कालोनियों को नियमित किया था, तब किसी से कोई सबूत नहीं मांगा था, इसका फायदा सभी लोगों को हुआ ।

    12:21 (IST)22 Dec 2019
    मुम्बई में दो समूह के बीच झड़प में सात लोग घायल, चार गिरफ्तार

    उपनगर अंधेरी में दो समूहों के बीच हुई झड़प में कम से कम सात लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना अंधेरी पंप हाउस के पास शनिवार देर रात हुई। अधिकारी ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते दो समूह के बीच झड़प हो गई थी। पुलिस उपायुक्त (जोन 10) अंकित गोयल ने कहा, ‘‘ झड़प में सात लोग घायल हुए हैं। हमने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।’’

    11:54 (IST)22 Dec 2019
    सीएए विरोध प्रदर्शन में हिंसा: मेरठ में मरने वालों की संख्या हुई पांच मेरठ

    संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान मेरठ में शुक्रवार को हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।
    आईजी आलोक सिंह ने रविवार को इसकी पुष्टि की।

    11:08 (IST)22 Dec 2019
    यूपी डीजीपी ओपी सिंह का बयान

    यूपी डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि हमें पता चला है कि तृणमूल कांग्रेस के कुछ राजनीतिक नेता यहां (लखनऊ) आना चाहते हैं। हम उन्हें इसके लिए अनुमति नहीं देंगे क्योंकि क्षेत्र में धारा 144 लागू है और यह माहौल को और अधिक तनावपूर्ण बना सकता है।

    11:00 (IST)22 Dec 2019
    सीएए केवल मुसलमानों के लिए नहीं, सभी भारतीयों के लिए चिंता का विषय : ओवैसी

    एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘‘ मैं क्यों कतार में खड़ा रहूं और साबित करूं की मैं भारतीय हूं। मैंने इस धरती पर जन्म लिया है। मैं (भारत का) नागरिक हूं। सभी 100 करोड़ भारतीयों को कतारों में खड़ा होना पड़ेगा (नागरिकता का प्रमाण दिखाने के लिए) । यह केवल मुसलमानों का मुद्दा नहीं है बल्कि यह सभी भारतीयों के लिए चिंता का विषय है। मैं ‘‘मोदी भक्तों’’ से भी यह कह रहा हूं। तुम्हें भी कतारों में खड़ा होना होगा और दस्तावेज लाने होंगे। ’’

    10:00 (IST)22 Dec 2019
    मोदी की रैली के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, सभी मार्गों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को एक रैली को संबोधित करेंगे जिसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। रामलीला मैदान पुरानी दिल्ली के दरियागंज से करीब एक किलोमीटर दूर है, जहां संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक अर्द्धसैनिक बलों की 20 कंपनियों को तैनात किया गया है। प्रत्येक कंपनी में 70 से 80 जवान होते हैं।

    09:02 (IST)22 Dec 2019
    नागरिकता प्रदर्शन लीड इंडिया गेट सीएए के खिलाफ छात्रों, कार्यकर्ताओं और पेशेवरों ने इंडिया गेट पर प्रदर्शन किया

    दिल्ली स्थित इंडिया गेट पर शनिवार शाम जबरदस्त सर्दी के बावजूद सैकड़ों छात्रों, पेशेवरों और नागरिक समाज संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन किया।  इसके मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस र्किमयों की तैनाती की गई थी। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और और कहा कि नए कानून से देश का धर्मनिरपेक्ष तानाबाना बिखर सकता है।

    08:52 (IST)22 Dec 2019
    गाजियाबाद में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा के आरोप में 65 गिरफ्तार, 350 पर मुकदमा

    उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा करने के आरोप में 65 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि 350 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

    07:52 (IST)22 Dec 2019
    हिंसक झड़प में लोगों ने एक दूसरे पर पथराव किया,दर्जनभर से ज्यादा लोग इस पथराव और झड़प में घायल

    बिहार कीू राजधानी पटना के फुलवारी में बिहार बंद के दौरान दो गुटों में अचानक हिंसक झड़प शुरू हो गई। इस हिंसक झड़प में लोगों ने एक दूसरे पर पथराव किया, जानकारी के मुताबिक, दर्जनभर से ज्यादा लोग इस पथराव और झड़प में घायल भी हो गए है।