केंद्र सरकार ने बुधवार को तीन राज्यों में राज्यपाल और एक केंद्र शासित प्रदेश में उपराज्यपाल (एलजी) की नियुक्ति की है। जिन राज्यों में राज्यपाल की नियुक्त की गई है, उनमें मणिपुर, पंजाब और असम समेत केंद्र शासिल प्रदेश अंडमान और निकोबार शामिल है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता नजमा हेपतुल्ला को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है। नजपा हेपतुल्ला इससे पहले केंद्र सरकार में अल्पसंख्यक मंत्री थीं। नजमा हेपतुल्ला मणिपुर की 18वीं राज्यपाल होंगी। 30 सितंबर 2015 से मेघालय के गवर्नर वी शंगमुखनाथ मणिपुर के राज्यपाल के रूप में काम देख रहे थे। बता दें कि राज्य में अगले साल फरवरी महीने में चुनाव होने है। 75 से ज्यादा उम्र होने के कारण मणिपुर की नई गवर्नर नजमा हेपतुल्ला को 12 जुलाई 2016 को मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा था। उनकी जगह मुख्तार अब्बास नकवी को प्रमोट कर अल्पसंख्यक मंत्री बनाया गया, इससे पहले वह इसी विभाग में राज्यमंत्री थे।
मणिपुर के अलावा पंजाब और असम में भी नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। असम में बनवारी लाल पुरोहित और पंजाब में वी.पी. सिंह बदनोर को राज्यपाल बनाया गया है। वहीं जगदीश मुखी को अंडमान और निकोबार का लेफ्टिनेंट गवर्नर (LG) बनाया गया है। जगदीश मुखी पूर्व सांसद और दिल्ली सरकार में मंत्री रहे हैं। गौरतलब है कि अगले साल जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उनमें पंजाब और मणिपुर भी शामिल है।
Najma A. Heptulla appointed as the Governor of Manipur
— ANI (@ANI_news) August 17, 2016
