मुंबई में चार स्कूली लड़कों को एक लड़की का गैंगरेप करने के आरोप में पकड़ा गया है। लड़की उन्हीं के स्कूल में पढ़ती है। घटना 8 नवंबर की है। लेकिन एफआईआर अब हुई है। लड़की की चाची ने घटना का वीडियो क्लिप व्हाट्सऐप पर देखने के बाद एफआईआर कराई। चारों लड़कों की उम्र 15-16 साल के करीब हैं। वे लड़की के पड़ोसी भी हैं। स्थानीय अखबारों के मुताबिक लड़कों ने बहाने से लड़की को बुलाया और बारी-बारी से बलात्कार किया। उसका वीडियो भी बनाया। वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर वे लड़की को चुप रहने के लिए ब्लैकमेल भी करते रहे। लड़की चुप रही। लेकिन लड़कों ने अपने दोस्तों के बीच वीडियो शेयर कर दिया। क्लिप वायरल हो गया और लड़की की चाची के मोबाइल फोन तक पहुंच गया।
चाची ने वीडियो लड़की को दिखाया। तब उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद चाची तुरंत उसे लेकर मलाड थाने गईं। वहा एफआईआर दर्ज करवाई। लड़कों को पकड़ लिया गया है। फिलहाल उन्हें बाल सुधार गृह में रखा गया है। पुलिस के मुताबिक चारों लड़के नौवी-दसवीं में पढ़ते हैं और मोहल्ले में बदनाम हैं। पुलिस ने उन पर आईपीसी की धारा 376 जी (गैंगरेप) और Protection of Children from Sexual Offences (POCSO) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
साथ पढ़ने वाली लड़की से गैंगरेप कर WhatsApp पर वीडियो शेयर करने के आरोपी चार लड़के पकड़े गए
लड़की की चाची ने घटना का वीडियो क्लिप व्हाट्सऐप पर देखने के बाद एफआईआर कराई। चारों लड़कों की उम्र 15-16 साल के करीब हैं।
Written by जनसत्ता ऑनलाइन
मुंबई

TOPICSwhatsapp
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा अपडेट समाचार (Newsupdate News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 27-11-2015 at 17:04 IST