Mohan Yadav Family Reaction: मोहन यादव मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। मुख्यमंत्री पद के लिए उनके चयन पर उज्जैन में खुशी का माहौल है। उनका परिवार भी इस समय खुशियां मना रहा है। मध्य प्रदेश के अगले सीएम की पत्नी सीमा यादव (Mohan Yadav Wife Seema Yadav) से जब मोहन यादव को सीएम पद के लिए चुने जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि महाकाल का आशीर्वाद है, पार्टी का आशीर्वाद है, निश्चित रूप से बहुत खुशी की बात है।

उन्होंने कहा कि बहुत खुशी हो रही है। खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। पूरा पता नहीं था लेकिन उनका नाम चल रहा था। भगवान ने उन्हें मेहनत का फल दिया है। मोहन यादव के बेटे (Mohan Yadav Son) ने कहा कि बीजेपी का कोई भी कार्यकर्ता कभी नहीं सोचता कि उसे इतना बड़ा पद मिलेगा पार्टी हमेशा उसकी निष्ठा के अनुसार चुनती है।

मोहन यादव के पिता ने क्या कहा?

मोहन यादव के पिता (Mohan Yadav Father) पूनमचंद यादव ने कहा, “कभी सोचा भी नहीं था कि मेरा बेटा मुख्यमंत्री बन जाएगा, ऐसा कभी सोचा भी नहीं था लेकिन यह माता और बाबा महाकाल की कृपा है। परमात्मा की मेहरबानी।”

मोहन यादव की बहन (Mohan Yadav Sister) ने कहा कि मोहन यादव जब भी आते थे तो वे महाकाल के दर्शन के लिए जरूर जाते थे। उन्हें जिम्मेदारी मिलने से हम बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि मोहन यादव ने संघर्ष भी बहुत है। 1984 से सतत काम किया है बीजेपी का और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के रूप में लगातार काम किया है। उसका परिणाम है। बड़ों का आशीर्वाद है, पार्टी का आशीर्वाद है। जब भी उज्जैन आते थे तो बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेकर जाते थे।

सीएम चुने जाने के बाद मोहन यादव का पहला बयान

Mohan Yadav First Reaction: मोहन यादव ने सीएम पद के लिए चुने जाने पर बीजेपी लीडरशिप को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा, “मैं पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, शिवराज चौहान, वीडी शर्मा, नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल का धन्यवाद करता हूं। मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता को बड़ी जवाबदारी दी। बीजेपी ही सामान्य और छोटे कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। हम विकास की धार को और तेज करेंगे।”