Union Cabinet Meeting: नए साल 2025 की पहली मोदी कैबिनेट बैठक में किसानों के लिए महत्वपूर्ण प्रस्तानों को मंजूरी मिली। इसमें डीएपी (DAP) फर्टिलाइजर बनाने वाली कंपनियों के लिए सरकार ने स्पेशल पैकेज को मंजूरी दी। इससे किसानों को डीएपी के लिए ज्यादा कीमत नहीं चुकानी पड़ेगी और वो खाद पर ज्यादा सब्सिडी हासिल कर सकेंगे। डीएपी बनाने वाली कंपनियों को मिलने वाली सब्सिडी के अतिरिक्त सरकार आर्थिक मदद भी देगी।
मोदी कैबिनेट मीटिंग में केंद्र सरकार ने डीएपी फर्टिलाइजर्स के मैन्यूफैक्चर्रर्स को राहत दी है। इसके तहत इन्हें सब्सिडी के अलावा आर्थिक सहायता देने पर भी मंजूरी दी गई है। इन फैसलों का लक्ष्य कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देना, किसानों को आर्थिक रूप से मदद देना और जरूरी फर्टिलाइजर्स तक किफायती पहुंच दिलाना है।
मोदी कैबिनेट का एक और फैसला
मोदी कैबिनेट का एक और फैसला भी आया है, जिसके तहत बीमा योजना को किसानों के लिए और आकर्षक बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। फसल बीमा योजना को आसान बनाने के लिए उसके नियम कानून को संशोधित किया जाएगा। इससे सस्ते दर पर और आसान नियम के तहत फसलों का बीमा हो पाए इसकी व्यवस्था होगी।
क्या BJP के लिए वोट मांगेंगे मोहन भागवत? केजरीवाल ने RSS चीफ को लिखी चिट्ठी
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक
पीएम मोदी की अध्यक्षता में साल 2025 की पहली केंद्रीय कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें बड़े फैसले लिए गए हैं। इसमें डीएपी पर सब्सिडी बढ़ाने का फैसला लिया गया है। ये पैकेज एक साल के लिए लागू रहेगा यानी 31 दिसंबर 2025 तक के लिए इसका फायदा लिया जा सकेगा। सरकार ने डीएपी फर्टिलाइजर मैन्यूफैक्चर्रर्स को वित्तीय सहायता देने के लिए इस पैकेज की मंजूरी दी और कच्चे माल की बढ़ती लागत की भरपाई के लिए इस फैसले को लागू किया जा रहा है।
DAP का मतलब क्या है?
DAP का मतलब है डाइ-अमोनियम फॉस्फेट, यह एक फर्टिलाइजर है, जो फसल और पौधों के लिए फास्फोरस और नाइट्रोजन का एक मुख्य सोर्स है। DAP एक पानी में घुलने वाला फर्टिलाइजर है जो अमोनिया और फॉस्फोरिक एसिड की रिएक्शन से बनता है। यह खेती और दूसर उद्योगों के लिए एक पॉपुलर ऑप्शन है क्योंकि यह तेजी से घुलने वाला है और इसमें हाई न्यूट्रिएंट्स होते हैं।
यह भी पढ़ें-
खनौरी बॉर्डर पर किसान बोले- केंद्र जितनी चाहे ताकत लगा ले, हम पीछे नहीं हटेंगे