Cabinet Meeting: केंद्र सरकार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं। इन फैसलों में किसानों के लिए भी कई ऐलान किए गए। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन फैसलों के बारे में विस्तृत जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देने का काम किया है।

किसानों के लिए बड़ा ऐलान

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि किसानों के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है। पिछले 10-11 वर्षों में खरीफ फसलों के लिए MSP में भारी वृद्धि की गई है। इसी कड़ी में खरीफ विपणन सत्र 2025-26 के लिए MSP को कैबिनेट द्वारा अनुमोदित किया गया है। कुल राशि लगभग 2,07,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान है… हर फसल के लिए लागत के साथ 50% को ध्यान में रखा गया है।

इंफ्रा को बड़ा पुश

किसानों के अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार ने कई फैसले लिए हैं। इसी कड़ी में कैबिनेट ने आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग NH-67 पर बडवेल-गोपावरम गांव से NH-16 पर गुरुविंदपुडी तक 4-लेन बडवेल-नेल्लोर राजमार्ग के विकास को मंजूरी दी है। इसके साथ-साथ रेलवे को भी विस्तार देने के लिए आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को हरी झंडी दिखा दी है।

विजय शाह मामले की अब हाई कोर्ट में नहीं होगी सुनवाई

रेल को मिली गति

महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के चार जिलों को इन दो रेल परियोजनाओं के जरिए जोड़ा जाएगा और भारतीय रेल नेटवर्क को यह 176 किलोमीटर तक बढ़ा देगी। इसके अलावा किसानों को खुश करते हुए सरकार ने जानकारी दी है कि संशोधित ब्याज अनुदान योजना (एमआईएसएस) के अंतर्गत ब्याज अनुदान (आईएस) घटक को आगे भी जारी रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें- अभिनेता से नेता बने कमल हासन जाएंगे राज्यसभा