स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत पहले फेज में विकसित होने वाले शहरों की लिस्ट गुरुवार को सार्वजनिक की गई। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने इन शहरों के नामों का एलान किया। नई दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्मार्टसिटी के लिए प्रस्तावित 20 शहरों के नामों की घोषणा की गई। नामों को जारी करते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इन शहरों का चयन एक कमेटी द्वारा किया गया है।
हालांकि, प्रधानमंत्री जिस राज्य से सांसद हैं उस उत्तर प्रदेश का एक भी शहर इस लिस्ट में नहीं है। लिस्ट में भुवनेश्वर टॉप पर रहा। पुणे और जयपुर दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। घोषित नामो में पांच विभिन्न प्रदेशों की राजधानियां हैं। मध्य प्रदेश के तीन तो वहीं गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र के दो-दो शहर इस लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहे।
कौन से शहर लिस्ट में
भुवनेश्वर (ओडिशा), पुणे (महाराष्ट्र), जयपुर (राजस्थान), सूरत (गुजरात), कोच्चि (केरल) अहमदाबाद (गुजरात) जबलपुर (मध्य प्रदेश) विशाखापटनम (आंध्र प्रदेश), सोलापुर (महाराष्ट्र), धवनगिरि (कर्नाटक), इंदौर (मध्य प्रदेश), नई दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी), कोयंबटूर (तमिलनाडु),काकीनाडा (आंध्रप्रदेश), बेलगाम (कर्नाटक), उदयपुर (राजस्थान), गुवाहाटी (असम), चेन्नई (तमिलनाडु), लुधियाना (पंजाब), भोपाल (मध्य प्रदेश)।