प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी कैबिनेट में बड़ी फेरबदल कर दी है। कई पुराने मंत्रियों को कार्यभार से मुक्त किया गया है तो कई नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह भी मिली है। जिन्हें कार्यमुक्त किया गया उनमें स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावडेकर, बाबुल सुप्रियो, संतोष गंगवार, राव साहेब दानवे पाटिल, सदानंद गौड़ा, रतन लाल कटारिया, संजय धोत्रे, थावरचंद गहलोत, प्रताप सारंगी, देबोश्री चौधरी शामिल हैं।
आइए जानते हैं कि मोदी की टीम में कौन से नए चेहरे शामिल हए हैं।
डॉ. वीरेंद्र कुमारः डॉ. वीरेंद्र कुमार एमपी के टीकमगढ़ क्षेत्र से 7वीं दफा सांसद चुने गए हैं। 67 वर्षीय वीरेंद्र इससे पहले भी पीएम मोदी की कैबिनेट में महिला बाल विकास व अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रह चुके हैं।
रामचंद्र प्रसाद सिंहः रामचंद्र प्रसाद सिंह बिहार से राज्यसभा के सांसद हैं। वो दूसरी बार संसद में पहुंचे हैं। वो 1984 के बैच के रिटायर आईएएस ऑफिसर हैं। उन्होंने जेएनयू से अध्ययन किया है।
अश्वनी वैष्णवः अश्वनी वैष्णव ओडिसा से राज्यसभा के सांसद हैं। वो भी 1994 बैच के आईएएस ऑफिसर हैं। इन्फ्रास्ट्रक्चर में पीपीपी फ्रेम वर्क में काम के लिए उन्हें जाना जाता है। वैष्णव ने आईआईटी कानपुर से एमटेक किया है।
भूपिंदर सिंह यादवः भूपिंदर सिंह यादव राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं। राजनीति में आने से पहले वो एडवोकेट रहे थे। सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर चुके यादव सरकारी वकील का जिम्मा भी संभाल चुके हैं।
पंकज चौधरीः पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश के महाराजगंज क्षेत्र से सांसद हैं। वो छठी बार सांसद चुने गए हैं। इससे पहले 56 वर्षीय यादव गोरखपुर के डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं।
प्रोफेसर एसपी सिंह बघेलः बघेल यूपी के आगरा से सांसद हैं। वो संसद में पांचवीं बार पहुंचे हैं। इससे पहले वो यूपी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। 61 साल के बघेल ने मेरठ के चौधरी चरण सिंह विवि से डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की है।
राजीव चंद्रशेखऱः राजीव चंद्रशेखऱ कर्नाटक से राज्यसभा सांसद हैं। वो तीसरी बार बतौर सांसद चुने गए हैं। हार्वर्ड के ग्रेजुएट राजीव कई संसदीय पैनलों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
शोभा करंदलाजेः शोभा कर्नाटक के उडुपी चिकमंगलूर से लोकसभा सांसद हैं। वो संसद में दूसरी बार पहुंची हैं। वो कर्नाटक की पहली एमएलए व एमएलसी भी रह चुकी हैं। वो कर्नाटक सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं।
भानू प्रताप सिंह वर्माः भानू यूपी के जालौन से लोकसभा में पहुंचे हैं। वो पांचवी बार सांसद बने हैं। इससे पहले वो यूपी से एमएलए चुने जा चुके हैं।
दर्शना विक्रम जरदोषः दर्शना सूरत से लोकसभा में पहुंची हैं। वो अब तक तीन बार संसद में पहुंच चुकी हैं। इससे पहले वो संस्कृति, आर्ट एंड कल्चरल आर्गेनाइजेशन की निदेशक रह चुकी हैं।
अन्नपूर्णा देवीः अन्नपूर्णा झारखंड के कोडरमा इलाके से लोकसभा सांसद हैं। वो पहली बार संसद में पहुंची हैं। इससे पहले वो झारखंड, बिहार से चार दफा विधायक बन चुकी हैं। उन्होंने झारखंड सरकार में महिला व बाल विकास, सिंचाई जैसे मंत्रालय संभाले हैं।
ए नारायणसामीः नारायणसामी कर्नाटक के चित्तदुर्ग से लोकसभा सांसद हैं। वो पहली बार संसद में पहुंचे हैं। वो कर्नाटक विधानसभा के लिए 4 बार चुने जा चुके हैं। सूबे की सरकार में वो कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।
इन्हें भी मिली मोदी कैबिनेट में जगह
मोदी कैबिनेट विस्तार live blog
IAS अश्वनि वैष्णव बाजपेयी के साथ पीएमओ में कर चुके हैं काम
नए मंत्रियों की लिस्टः
ये हैं नए कैबिनेट मिनिस्टर
1.नारायण तातू राणे
2.सर्वानंद सोनोवाल
3.डॉ. वीरेंद्र कुमार
4.ज्योतिरादित्य सिंधिया
5.रामचंदर प्रसाद सिंह
6.अश्विनी वैष्णव
7.पशुपति कुमार पारस
8.किरेन.9.राज कुमार सिंह
10.हरदीप सिंह पुरी
11.मनसुख मंडविया
12.भूपेंद्र यादव
13.पुरुषोत्तम रुपाला
14.जी किशन रेड्डी
15.अनुराग सिंह ठाकुर
इन्होंने ली राज्य मंत्री की शपथ
1.पंकज चौधरी
2.अनुप्रिया सिंह पटेल
3.सत्यपाल सिंह बघेल
4.राजीव चंद्रशेखर
5.शोभा करंदलाजे
6.भानु प्रताप सिंह वर्मा
7.दर्शना विक्रम जरदोश
8.मीनाक्षी लेखी
9.अन्नपूर्णा देवी
10.ए नारायणस्वामी
11.कौशल किशोर
12.अजय भट्ट
13.बीएल वर्मा
14.अजय कुमार
15.देवू सिंह चौहान
16.भगवंत खुबा
17.कपिल मोरेश्वर पाटील
18.प्रतिमा भौमिक
19.सुभाष सरका
20.भागवत किसनराव कराड
21.राजकुमार राजन सिंह
22.विश्वेश्वर टुडू
23.भारती प्रवीन पवार
24.शांतनु सरकार
25.मुंजापारा महेंद्र भाई
26.जॉन बार्ला
27.एल मुरुगन
28.नीतीश प्रमाणिक