ओडिशा में आज खतरनाक मिसाइल की टेस्टिंग होने जा रही है। इस मिसाइल को काफी खतरनाक बताया जा रहा है। इसे देखते हुए 10 गावों के 10 हजार से अधिक लोगों को शिफ्ट किया गया है। डीआरडीओ किस मिसाइल की टेस्टिंग कर रहा है यह अभी स्पष्ट नहीं है। मिसाइल रेंज के साढे़ तीन किमी की दूरी में रहने वाले लोगों को शिफ्ट किया गया है। प्रशासन ने इन लोगों के रहने की अलग व्यवस्था की है। कई अन्य गांव के लोगों को भी अलर्ट रहने को कहा गया है।

लोगों को दिया गया मुआवजा

लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के साथ ही प्रशासन की ओर से उन्हें मुआवजा भी दिया गया है। जानकारी के मुताबिक बालासोर जिले के 10,581 लोगों को अस्थाई तौर पर हटाया गया है। जिला प्रशासन की ओर से गांव वालों को पहले ही जानकारी दे दी गई थी कि उन्हें बुधवार को सुबह 4 बजे अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना होगा।

प्रशासन की ओर से वयस्क को 300 रुपए और बच्चे को 150 रुपए मुआवजा दिया गया है। यह पैसे लोगों के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। बता दें कि किसी किसी भी मिसाइल की टेस्टिंग से पहले रेंज तैयार पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जाता है। इसे किसी भी हादसे को रोकने के लिए किया जाता है।

बता दें कि बालासोर में चांदीपुर रेंज में मिसाइल की टेस्टिंग की जाती है। यहां लॉन्च पैड 3 से मिसाइल टेस्ट किया जाना है। बताया जा रहा है कि डीआरडीओ सुपरसोनिक मिसाइल असिस्‍टेड टॉरपीडो सिस्‍टम (S.M.A.R.T) का परीक्षण कर सकती है। इसे काफी घतरनाक मिसाइल माना जा रहा है। इसकी रेंज 150 से 500 किमी बताई जा रही है। यह आतंकी ठिकानों को पल-भर में तबाह कर सकती है। इसकी स्पीड 1200 किमी प्रति घंटा बताई जा रही है।