बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में एक डेयरी में अमोनिया गैस के लीक के बाद एक मजदूर की मौत हो गई और 30 से ज़्यादा अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अग्निशमन विभाग के मुताबिक सूचना मिलने के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बाद में स्थिति पर काबू पा लिया गया।
अग्निशमन विभाग (Fire Department) के डीएसपी अशोक कुमार ने कहा कि हमें जानकारी मिली कि राज फ्रेश डेयरी (हाजीपुर में) में एक अमोनियम सिलेंडर से गैस रिसाव की घटना हुई है। कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।
फिलहाल हमें जानकारी है कि कुछ मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम लीक के कारण की जांच कर रहे हैं। स्थिति अब नियंत्रण में है। डॉक्टरों के मुताबिक गैस लीक होने पर डेयरी में काम कर रहे 30 से अधिक मजदूरों को हाजीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल ने क्या कहा?
सिविल सर्जन डॉ. श्याम नंदन प्रसाद ने कहा कि वैशाली जिले के राज फ्रेश डेयरी में अमोनियम सिलेंडर से जहरीली गैस लीक होने से एक मजदूर की मौत हो गई और लगभग 30-35 अन्य का हाजीपुर सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। भर्ती किए गए मरीजों की हालत फिलहाल बेहतर है।
अग्निशमन विभाग के डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं है और मामले की जांच चल रही है।
उन्होने कहा, “हमें जानकारी मिली कि हाजीपुर में राज फ्रेश डेयरी में एक अमोनियम सिलेंडर से गैस रिसाव की घटना हुई है। कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। अब तक हमारे पास जानकारी है कि कुछ मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्निशमन विभाग के डीएसपी अशोक कुमार ने कहा हम लीक के कारण की जांच कर रहे हैं।