लंबे समय से खबरों की सुर्खियों से गायब भारतीय टीम के कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से चर्चा में छाए हुए हैं। लेकिन इस बार वे अपने किसी मैच सीरीज की वजह से नहीं बल्कि अपनी बेटी जीवा की वजह से हैं।

जी हां, बीते दिन धोनी की पत्नी साक्षी ने अपनी बेटी जीवा के उन शरारती पलों को सोशल साइट पर वायरल किया है, जिसे देखकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाएगी। दरअसल, साक्षी की ओऱ से ट्विटर पर अपलोड किया गया 7 सेकेंड के वीडियो में जीवा लैपटॉप पर डांस देख रही हैं।

इस वीडियो में जीवा सिर्फ डांस सॉन्ग हिट द क्वीन सुनते और देखते नजर आ रही हैं। जीवा न सिर्फ वीडियो को देख रही हैं बल्कि लैपी का माउस भी चलाते नजर आ रही हैं।

फिर क्या साक्षी ने इस पल को कैमरे में रिकॉर्ड किया और ट्विटर पर अपलोड कर दिया। इसके बाद से धोनी के फैंस भी इस वीडियो को अपने पेज पर वायरल करने लगे। साक्षी ने ऐसे एक नहीं बल्कि पूरे तीन वीडियो शेयर किए हैं।

पोस्ट में अपलोड कि वीडियो में साक्षी ने जीवा की ओर से बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को चुनौती दी है। इस चुनौती का कारण हम नहीं जानते, लेकिन साक्षी ने साफ लिखा है, गीत ‘हिट द क्वैन’ सोशल मीडिया पर पहले से ही काफी लोकप्रिय हो चुका है। इस गीत को आईहर्ट मेमफिस के नाम से मशहूर रैपर रिचर्ड कोल्बर्ट ने गाया है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी एमएस धोनी अपनी बेटी की कई तस्वीरें एक वीडियो शेयर किया था, जिसे देखने के लिए उनके कई फैंस एक्साइटिड थे। और अब ये वीडियो भी जमकर शेयर किया जा रहा है।