महाराष्ट्र में मंत्रियों के विभाग घोषित हो जाने के बाद से कांग्रेस कोटे से मंत्री विजय वेदेट्टीवार अभी भी खफा नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के विजय वेदेट्टीवार ने अबतक कार्यभार नहीं संभाला है। वेदेट्टीवार अपने विभाग से खुश नहीं है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वह शुक्रवार को बड़ा फैसला लेंगे। बुधवार को वह विधानभवन भी नहीं आए थे जिसके बाद उनके मसले को लेकर सरकार गंभीर हो गई है। उद्धव सरकार में उन्हें भूकंप पुनर्वसन सौंपा गया है। लेकिन वह इससे खुश नहीं हैं।

सूत्रों की मानें तो उन्हें पार्टी के साथ बनाए रखने के लिए उनका मंत्रालय बदला जा सकता है।बता दें कि विजय वेदेट्टीवार महाराष्ट्र के विदर्भ से आते हैं वह विधानसभा में विपक्ष के नेता रह चुके हैं। वह ब्रम्हपुरी विधानसभा से विधायक हैं।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार भविष्य में सात मंत्रालयों के गठन पर विचार कर रही है। इसकी वजह लगातार गठबंधन की पार्टी के नेताओं की बढ़ती नाराजगी बताई जा रही है।बता दें कि महाराष्ट्र में उद्वव ठाकरे के नेतृत्व में कांग्रेस-शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी गठबंधन की सरकार बनने के 32 दिन बाद  मंत्रिमंडल का पहला विस्तार हुआ था जिसमें कुल 36 नये मंत्रियों ने शपथ ली थी।

[bc_video video_id=”6111502292001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]