Maharashtra, Jharkhand Election/Chunav Result 2024 (महाराष्ट्र झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2024): महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव नतीजे पूरी तरह से साफ हो चुके हैं। दोनों राज्यों में मौजूदा सरकारें वापसी करने जा रही हैं। महाराष्ट्र में बीजेपी राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। राज्य की सत्ता में एक बार फिर से महायुति सरकार की वापसी हुई है लेकिन यह सस्पेंस बढ़ गया है कि अब राज्य की कमान एकनाथ शिंदे ही संभालेंगे या फिर मुख्यमंत्री बीजेपी से होगा। शिवसेना यूबीटी के संजय राउत ने राज्य में महा विकास अघाड़ी की हार के लिए डीवाई चंद्रचूड़ को जिम्मेदार ठहराया है।
Maharashtra Election Results 2024
बीजेपी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 132 सीटें जीती है, यह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। महायुति में शामिल अन्य दो दलों शिवसेना शिंदे ने 57 और एनसीपी अजित गुट ने 41 सीटें जीती हैं। बात अगर महा विकास अघाड़ी की करें तो उन्हें सिर्फ निराशा मिली है। शिवसेना यूबीटी 20 सीटों पर सिमट गई है। कांग्रेस पार्टी को महज 16 और शरद गुट को सिर्फ 10 सीटों से संतोष करना पड़ा। इंडिया गठबंधन का हिस्सा समाजवादी पार्टी को सिर्फ दो सीटें नसीब हुई हैं।
Maharashtra Election Results 2024 / महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024
| क्रम | पार्टी | विधानसभा सीटें |
| 1 | बीजेपी | 132 |
| 2 | शिवसेना | 57 |
| 3 | एनसीपी | 41 |
| 4 | शिवसेना यूबीटी | 20 |
| 5 | एनसीपी एससीपी | 16 |
| 6 | कांग्रेस | 10 |
| 7 | समाजवादी पार्टी | 2 |
Jharkhand Election Results 2024 । UP BY Elections
बात अगर झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम की करें तो राज्य में जेएमएम 34 विधानसभा सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। राज्य में बीजेपी को 21 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल हुई है। कांग्रेस पार्टी को 16 सीटें मिली हैं। इंडिया गठबंधन में जेएमएम और कांग्रेस पार्टी के साथी राजद और CPI(ML)(L) क्रमश: चार व दो सीटें जीतने में सफल रहे है। राज्य में एनडीए के साथी आजसू, लोजपा राम विलास और जदयू को एक-एक सीट मिली है। इसके अलावा झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा एक सीट जीतने में सफल रहा है।
| क्रम | पार्टी | विधानसभा सीटें |
| 1 | जेएमएम | 34 |
| 2 | कांग्रेस | 16 |
| 3 | राजद | 4 |
| 4 | CPI(ML)(L) | 2 |
| 5 | बीजेपी | 21 |
| 6 | आजसू | 1 |
| 7 | लोजपा रामविलास | 1 |
| 8 | जदयू | 1 |
| 9 | झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा | 1 |
Maharashtra, Jharkhand Election/Chunav Result 2024 के लिए जुड़े रहिए जनसत्ता डॉट कॉम के साथ
Maharashtra Worli Election Result LIVE: वर्ली विधानसभा। सीट पर आदित्य ठाकरे आगे निकल गए हैं। फिलहाल वह 1715 वो
वोटों से आगे हैं। उनका मुकाबला मिलिंद देवड़ा से है।
Shiv Sena यूबीटी – ADITYA UDDHAV THACKERAY – 32938
Shiv Sena मिलिंद देवड़ा – 31223
Maharashtra WADALA Election Result LIVE: महाराष्ट्र की वडाला विधानसभा सीट पर बीजेपी को जीत हासिल हुई है। यहां कालिदास नीलकंठ कोलांबकर को 66800 वोट हासिल हुए हैं। उन्हों शिवसेना यूबीटी की श्रद्धा जाधव को 24973 वोटों से हराया।
Maharashtra Election Result LIVE: शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा – मैं जनता का आभार व्यक्त करता हूँ, यह उनकी जीत है। यह महायुति की ‘महाविजय’ है। एक तरफ से लोगों ने सिर्फ गालियां और आलोचनाएं सुनीं, जबकि हमने सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाया। हमने विकास की बात की और उसे ज़मीन पर उतारा…
Maharashtra Baramati Election Result LIVE: बारामती विधानसभा सीट पर अजित पवार आगे हैं। उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने कहा कि यह बहुत अच्छा दिन है। जनता जीत का जश्न मना रही है। लोगों ने अजित दादा को ताकत दी है।
Maharashtra WORLI Election Result LIVE: वर्ली विधानसभा सीट पर आदित्य ठाकरे पीछे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, मिलिंद देवड़ा को 18204 वोट मिले हैं जबकि आदित्य ठाकरे 17607 वोटों हासिल हुए हैं।
Jharkhand Election Result LIVE: झारखंड में कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा – हमने जो काम किया है, उसका इनाम हमें मिलने जा रहा है…और जिस तरह से हम जनता से जुड़े रहे, उसका भी इनाम मिलने जा रहा है। रुझानों में जो दिख रहा है, उससे हम कह सकते हैं कि हम फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं और जो वादे हमने किए थे, उन्हें पूरा करेंगे…
Maharashtra Election Result LIVE: बाबा सिद्दीकी के बेटे जिशान पीछे चल रहे हैं। उन्हें 13143 वोट मिले हैं जबकि शिवसेना यूबीटी के वरुण सरदेसाई 17486 वोट हासिल कर चुके हैं।
Maharashtra Election Result LIVE: कांग्रेस पार्टी की नेता सुप्रिया श्रीनेता ने कहा कि महाराष्ट्र निश्चित रूप से हमारे हिसाब से नहीं चला है, हम महाराष्ट्र में जो कुछ भी देख रहे हैं उससे निराश हैं। हम फिर से ड्राइंग बोर्ड पर जाएंगे, हम अपने सबक सीखेंगे और हमें पूरा भरोसा है कि हम महाराष्ट्र में एक बार फिर से अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।
Maharashtra Election Result LIVE: महाराष्ट्र की DIGRAS सीट पर एकनाथ शिंदे की शिवसेना 931 वोटों से आगे चल रही है। यहां शिवसेना के राठौड़ संजय दुलीचंद को 31858 वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस के ठाकरे मणिकराव गोविंदराव को 30927 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।
DIGRAS Maharashtra Eleections Result LIVE
Shiv Sena – RATHOD SANJAY DULICHAND – 31858 (+ 931)
Congress – THAKARE MANIKRAO GOVINDRAO – 30927
Maharashtra Election Result LIVE: सुधांशु त्रिवेदी ने एमवीए पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना और एमवीए के बीच कड़ा मुकाबला है। राज्य में शिवसेना शिंदे – 55 पर आगे है जबकि कांग्रेस 20, यूबीटी 17 और एनसीपी शरद गुट 13 पर आगे चल रही है। राज्य में बीजेपी 128 सीटों पर आगे चल रही है।
Maharashtra Election Result LIVE: वीबीए नेता सिद्धार्थ मोकाले ने कहा कि ऐसे नतीजों की उम्मीद नहीं थी। जिन्होंने वोट दिया, उन्हें भी ऐसे नतीजों की उम्मीद नहीं रही होगी। ऐसे नतीजों की उम्मीद सिर्फ़ बीजेपी, अडानी, अंबानी को ही होगी। कम से कम 30-35 सीटें ऐसी थीं, जिन पर हम रेस में थे। हमारे कार्यकर्ताओं को पूरा भरोसा था कि हम कुछ सीटें जीत रहे हैं। बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी को जिस तरह की बड़ी बढ़त दिखाई जा रही थी… उनके बारे में लोगों की राय उतनी अच्छी नहीं थी… वोटिंग के दिन तक यही स्थिति थी। मुझे नहीं पता कि वोटिंग के बाद उन्होंने कुछ किया या नहीं
Maharashtra Election Result LIVE: सपा के अबू आजमी मानखुर्द शिवाजी नगर में आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, उन्हें 24272 वोट मिले चुके हैं। इस सीट पर नवाब मलिक बुरी तरह पिछड़ गए हैं। उन्हें सिर्फ 3292 वोट हासिल हुए हैं।
Maharashtra Election Result LIVE: चुनाव आयोग के आकंड़ों के अनुसार, एनडीए 215 पर आगे चल रही है। राज्य में Bharatiya Janata Party – 125, Shiv Sena – 55, Nationalist Congress Party – 35 सीटों पर आगे चल रही हैं।
Maharashtra Election Result LIVE: शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने कहा कि यह जनता का फैसला हो नहीं सकता है। महाराष्ट्र की जनता का मन हमें मालूम है।
Maharashtra Election Result LIVE: महाराष्ट्र में बीजेपी दफ्तर पर जश्न मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुंबई बीजेपी दफ्तर पर मिठाई मंगाई गई है।
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: शुरुआती रुझानों में झारखंड में जेएमएम 24 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी २२ और कांग्रेस 11 सीटों पर आगे चल रही है।
JMM – 24
BJP – 22
INC – 11
RJD – 6
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: महाराष्ट्र में महा विकास अघाडी काफी पीछे चल रही है। यहां कांग्रेस 16, शिवसेना यूबीटी 18 और एनसीपी एसपी 15 सीटों पर आगे चल रही हैं।
BJP- 88
SHS – 45
NCP – 30
SHSUBT -8 18
INC – 16
NCPSP – 15
Samajwadi Party – 2
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: महाराष्ट्र में बीजेपी पचास सीटों पर आगे चल रही है। शिवसेना को 27 सीटों पर बढ़त है। अजित पवार की एनसीपी २२ सीटों पर आगे है।
BJP – 50
Shiv Sena – 27
Nationalist Congress Party – 22
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: चुनाव आयोग के शुरुआती आंकड़ों में महायुति काफी आगे चल रही है। बीजेपी बीस सीटों पर, शिवसेना चौदह सीटों पर और एनसीपी ग्यारह सीटों पर आगे है
Bharatiya Janata Party – BJP – 20
Shiv Sena – SHS- 14
Nationalist Congress Party – NCP-1 11
Nationalist Congress Party – Sharadchandra Pawar – – 7
Indian National Congress – INC- 4
Shiv Sena (Uddhav Balasaheb Thackeray) – 4
Vanchit Bahujan Aaghadi – VBA – 1
Jan Surajya Shakti – 1
Rajarshi Shahu Vikas Aghadi – RSVA – 1
Independent – 2
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, महायुति ने महाराष्ट्र में बढ़त बना ली है।
Shiv Sena – 3
Nationalist Congress Party – 3
Bharatiya Janata Party -1
Nationalist Congress Party – Sharadchandra Pawar – 1
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, महाराष्ट्र में महायुति आगे चल रही है। शिवसेना दो सीटों पर, एनसीपी एक और बीजेपी एक सीट पर आगे है
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है… बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा, “झारखंड में न केवल मतगणना शुरू हुई है, बल्कि सोरेन सरकार के कुशासन के अंत के साथ एक नए युग की शुरुआत भी हो रही है। हेमंत सोरेन की सरकार जाने वाली है और हम भारी बहुमत के साथ वापस आएंगे।”
Jharkhand Election Trends
BJP+ 31
JMM+ 12
Other 1
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: महाराष्ट्र में महायुति ने बढ़त बना ली है। शुरुआती रुझानों में वह काफी आगे है।
महायुति- 62
एमवीए- 13
अन्य- 5
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने कहा, “परिणाम हमारे पक्ष में आएंगे। जनता ने ‘महागठबंधन’ के प्रत्याशियों को अपना समर्थन, प्यार और आशीर्वाद दिया है। झारखंड की जनता ने बता दिया है कि वे ‘बंटोगे तो काटोगे’ जैसे नारे लगाने वालों को स्वीकार नहीं करने वाली है…
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: शहजाद पूनावाला ने कहा कि दोनों जगहों पर एनडीए पीएम मोदी के नेतृत्व में अपनी सरकार बनाने जा रही है… एग्जिट पोल आ चुके हैं और थोड़ी देर में एग्जैक्ट पोल भी आने वाले हैं और एनडीए की जीत होने वाली है… नतीजे आने से पहले ही जिस तरह से ईवीएम पर सवाल उठ रहे हैं, उससे साफ है कि उन्हें अपनी हार की चिंता अभी से सताने लगी है…
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि शुरुआती रुझान महायुति के पक्ष में आ रहे हैं और हम देख सकते हैं कि महायुति को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। मैं यह पक्के तौर पर कह सकता हूं कि महायुति सरकार सरकार बनाने जा रही है
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: शुरुआती रुझानों में महायुति ने महाराष्ट्र में बढ़त बना ली है। यहां महायुति 15 सीटों पर आगे चल रही है। महा विकास अघाडी 8 सीटों पर आगे है। अन्य दल दो सीटों पर आगे हैं।
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: महाराष्ट्र और झारखंड दोनों राज्यों में मतों की गिनती शुरू हो गई है।
Jharkhand Maharashtra Election Result LIVE: बीजेपी के जीतने पर सीएम कौन होगा? इस सवाल के जवाब में सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार और पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने कहा, “बीजेपी देश की सबसे बड़ी पार्टी है। इसका फैसला पार्टी करेगी और फिर विधायकों के बीच चर्चा होगी…”
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने कहा कि हम महाराष्ट्र और झारखंड में जीत के प्रति आश्वस्त हैं।दोनों राज्य राहुल गांधी और उनकी बांटने की राजनीति को रिजेक्ट कर देंगे। महिला वोटर महाराष्ट्र और झारखंड की किस्मत तय करेंगी।
Maharashtra, Jharkhand Election Results 2024: महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। महाराष्ट्र में इस समय एनडीए तो झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार है।
