Haryana, Maharashtra Election Exit Poll Results 2019: महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव हो गए हैं। सोमवार (21 अक्टूबर, 2019) शाम मतदान के बाद एग्जिट पोल्स जारी हुए, जिनमें दोनों ही राज्यों में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना जताई गई।

महाराष्ट्र की बात करें तो Times Now-CNX के पोल के मुताबिक, बीजेपी को 230, कांग्रेस को 48 और शेष को 10 सीटें मिल सकती हैं। ABP Lokniti CSDS के पोल में भगवा पार्टी को 192-216, कांग्रेस को 55-81, अन्य को 4-21 जा सकती हैं।

News 18 IPSOS के सर्वे में भाजपा को 243, कांग्रेस को 41, बाकी को 16 सीटें मिलने की उम्मीद है। Axis India Today के पोल में बीजेपी को 166-194, कांग्रेस को 71-90 और अन्य को सिर्फ चार सीटें मिल सकती हैं।

Haryana, Maharashtra Elections Exit Poll Results 2019

अब बात आती है हरियाणा की। Times Now CNX के सर्वे की मानें तो बीजेपी को 71, कांग्रेस को 11 और बाकी को आठ सीटें मिल सकती हैं। ABP C Voter का पोल कहता है कि भाजपा 72, कांग्रेस आठ और अन्य 10 सीटें निकाल सकते हैं।

News 18 IPSOS के मुताबिक, भाजपा की झोली में 75, कांग्रेस के पास 10 और अन्य 05 सीटें हासिल कर सकते हैं। Republic Jan ki Baat के पोल में अनुमान लगाया गया कि बीजेपी 52 से 63, कांग्रेस 15-19 और शेष दल 12-18 सीटें हासिल कर सकते हैं।

Maharashtra, Haryana exit poll results 2019: Read Here

Live Blog

22:03 (IST)21 Oct 2019
हरियाणा चुनाव 2019: चुनाव की कहानी, एग्जिट पोल्स की जुबानी

21:52 (IST)21 Oct 2019
हरियाणा के दंगल में ये हैं दावेदार

महाराष्ट्र में 288 सीटों के लिए 3237 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसमें 235 महिला उम्मीदवार हैं। राज्य में चुनाव के लिए 96661 मतदान केंद्र बनाए गए थे। दूसरी तरफ हरियाणा में 90 सीटों के लिए भाजपा और कांग्रेस के अलावा इनेलो और उससे अलग हुआ धड़ा जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) भी चुनावी मुकाबले में ताल ठोक रहा है।

21:52 (IST)21 Oct 2019
TV 18 IPSOS पोल में क्या निकला?

महाराष्ट्र (288 सीट)
NDA - 243
UPA - 41
Others - 4

हरियाणा (90 सीटें)
BJP - 75
INC - 10
Others- 5

21:51 (IST)21 Oct 2019
क्या कहते हैं बाकी पोल्स

India Today My Axis India के चुनावी पोल में महाराष्ट्र के संदर्भ में बताया गया कि वहां भी एनडीए सरकार बनने के आसार हैं। 288 विस सीटों वाले राज्य में किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी, इसका ब्यौरा नीचे हैः

बीजेपी+ = 166-194
कांग्रेस+ = 72-90
शेष दल = 23-34

21:31 (IST)21 Oct 2019
क्या कहता है Poll of Polls? जानना चाहेंगे

NDTV के Poll of Polls (विभिन्न एग्जिट पोल्स के एक संयुक्त पोल में - निचोड़) में 288 विस सीटों वाले महाराष्ट्र में एनडीए (बीजेपी + शिवसेना) को 211 सीटें मिलने की संभावना जताई गई, जबकि Congress और NCP के गठबंधन को महज 64 सीटें मिलने की उम्मीद है। महाराष्ट्र विस में किसी भी दल को बहुमत के लिए 145 सीटें चाहिए।

वहीं, हरियाणा में बीजेपी 90 विधानसभा सीटों में से 66 पर जीत हासिल कर सकती है और कांग्रेस के खाते में महज 14 सीटें आने की बात कही जा रही है। बहुमत के लिए इस सूबे में किसी भी दल को कुल 46 सीटों की जरूरत होगी। हालांकि, जरूरी नहीं है कि ये एग्जिट पोल्स सही ही साबित हों, क्योंकि पूर्व में ये कई बार गलत भी साबित हो चुके हैं।

21:27 (IST)21 Oct 2019
महाराष्ट्र चुनाव 2019: एग्जिट पोल्स में कुछ ऐसी नजर आ रही तस्वीर

21:26 (IST)21 Oct 2019
हरियाणा में कांग्रेस को सिर्फ 1 का नुकसान, महाराष्ट्र में UPA गंवा सकती है 19 सीटें!

महाराष्ट्र और हरियाणा में इस बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले NDA की सरकार बन सकती है। ये आसार सोमवार (21 अक्टूबर, 2019) को इन दोनों सूबों में मतदान के चंद...पढ़ें क्या है पूरा मामला।

20:04 (IST)21 Oct 2019
24 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 सीटों वाली विधानसभा के लिए चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो चुके हैं। महाराष्ट्र में सत्ताधारी बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को सत्ता में वापसी के आसार हैं तो विपक्षी कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को उम्मीद है कि बीजेपी-शिवसेना को हराकर फिर से राज्य में सरकार बनाएंगे। हालांकि, इसका फैसला 24 अक्टूबर को होगा, जब वोटों की गिनती होगी।

19:51 (IST)21 Oct 2019
महाराष्ट्रः क्या कुछ कहते हैं एग्जिट पोल्स? देखें

News X - POLSTRAT

NDA - 188-200
UPA - 74-89
Others - 6-10

ABP Majha Voter

NDA - 192-216
UPA - 55-81
Others - 4-21

News 24-Times Now

NDA - 230
UPA - 48
Others - 10

ABP News C Voter

NDA - 204
UPA - 69
Others - 15

19:15 (IST)21 Oct 2019
कहां देखें एग्जिट पोल्स?

मतदान और एग्जिट पोल्स से जुड़ी पल-पल की जानकारी आपको जनसत्ता डॉट कॉम पर मिलेगी। आप हमारी वेबसाइट के अलावा फेसबुक पेज, टि्वटर हैंडल, हेलो, शेयरचैट और लिंक्डइन आदि प्लैटफॉर्म्स पर इन दोनों राज्यों में चुनाव से जुड़े ताजा अपडेट्स पा सकेंगे। यही नहीं, अंग्रेजी में इससे संबंधित जानकारी के लिए आप हमारी सहयोगी वेबसाइट indianexpress.com पर जा सकते हैं।

18:46 (IST)21 Oct 2019
महाराष्ट्र में बाजी मारेगी बीजेपी-शिवसेना?

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 में इस बार बीजेपी-शिवसेना के गठबंधन की सरकार बन सकती है। ये दावा एबीपी न्यूज और सी वोटर के एग्जिट पोल में किया गया है। इसके मुताबिक, देखें किस दल को कितने फीसदी वोट मिल सकते हैंः 

बीजेपी+ - 46%
कांग्रेस+ - 37%
बाकी - 17%

18:11 (IST)21 Oct 2019
जानिए, शाम 5 बजे तक कहां कितनी हुई वोटिंग


महाराष्ट्र और हरियाणा में 2019 के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पूरा हो गया है। शाम छह बजे वोटिंग संपन्न हुई। आंकड़ों के हवाले से टीवी मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि शाम पांच बजे तक महाराष्ट्र में 54.53 फीसदी और हरियाणा में 60.36 प्रतिशत वोट डले।

17:47 (IST)21 Oct 2019
इन हस्तियों का भाग्य तय करेंगे वोटर्स

उधर, 90 विस सीटों वाले हरियाणा में भी सोमवार सुबह वोटिंग शुरू हुई। अधिकारियों के अनुसार, विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से 105 महिलाओं सहित 1,169 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। चुनावी मैदान में प्रमुख हस्तियों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, जेजेपी के दुष्यंत चौटाला और इनेलो के अभय सिंह चौटाला हैं। खट्टर के नेतृत्व में बीजेपी ने 75 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है, जबकि कांग्रेस राज्य में वापसी करने की उम्मीद कर रही है।

17:45 (IST)21 Oct 2019
चुनावी मैदान में पहली बार शिवसेना प्रमुख के पुत्र

महाराष्ट्र में विधान सभा की 288 सीटें हैं। शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे (29) भी मुंबई के वर्ली से पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। सूबे में बीजेपी ने 164 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जिसमें छोटे सहयोगी दल भी हैं। ये पार्टियां कमल चुनाव चिह्न के तहत चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, सहयोगी शिवसेना 124 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने 147 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं जबकि, सहयोगी राकांपा ने 121 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं।

17:40 (IST)21 Oct 2019
महाराष्ट्र चुनाव में दोपहर तीन बजे तक 43.78% वोटिंग

महाराष्ट्र में सोमवार को दोपहर तीन बजे तक कुल 43.78 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। राज्य में 288 विधानसभा सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि उत्तर महाराष्ट्र में अक्कलकुवा निर्वाचन क्षेत्र में दोपहर तीन बजे तक 55.64 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जबकि उत्तर मुंबई में मगथाने में 40.17 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

मतदान शाम छह बजे समाप्त होगा। मतदान करने वाली प्रमुख हस्तियों में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, राकांपा प्रमुख शरद पवार, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और मनसे प्रमुख राज ठाकरे शामिल रहे। आमिर खान, माधुरी दीक्षित नेने और लारा दत्ता समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वोट दिया।