महाराष्ट्र के कोल्हापुर और सांगली में बाढ़ के बाद हालात थोड़े सुधरे हैं लेकिन बीजेपी के मंत्री के एक बयान के बाद अब यहां नया विवाद शुरू हो गया है। दरअसल, बीजेपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने बाढ़ग्रस्त इलाके में लोगों को समझाने के दौरान बाढ़ पीड़ितों पर चिल्ला पड़े। महाराष्ट्र आई बाढ़ को लेकर बीजेपी को पहले ही आम लोगों का रोष और विपक्ष का हमला झेलना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सरकार बाढ़ पीड़ितों की मदद करने में पूरी तरह से सफल नहीं रही है।

बाढ़ पीड़ितों पर चिल्लाने की घटना शिरोल कस्बे में एक मीटिंग के दौरान हुई जब मंत्री चंद्रकांत पाटिल लोगों को पुरनर्वास और राहत कार्य के बारे में जानकारी दे रहे थे। उन्होंने इस दौरान कहा कि शिरोली में रास्ते खुलते ही आप लोगों को जिस चीज की भी जरूरत होगी हम दिलाएंगे। सरकार आपके साथ है। इस दरौन गांववालों ने कहा कि हम बाढ़ से काफी ज्यादा परेशान है और हमें जल्द मदद की जरूरत है। इस पर पाटिल ने कहा कि सरकार की आलोचना का कोई तुक नहीं बनता है सरकार मदद कर रही है। इसपर गांव वालों ने शोर मचाना शुरू किया। तो पाटिल उनपर चिल्ला पड़े और मुंह बंद रखने को कहा।

[bc_video video_id=”6066679950001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

बता दें कि महाराष्ट्र में बाढ़ग्रस्त इलाकों के इंतजाम और अन्य मामलों को लेकर सरकार की काफी आलोचना हो चुकी है। इससे पहले महाराष्ट्र सरकार के मंत्री गिरीश महाजन बाढ़ग्रस्त इलाकों को जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सेल्फी ली थी जिसकी काफी आलोचना हुई थी। इसके अलावा राहत सामाग्री पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की फोटो लगी थी इस बात को लेकर भी महाराष्ट्र सरकार की काफी आलोचना हुई थी।