Maharashtra Municipal Corporation Election Results 2026 LIVE Update: महाराष्ट्र निकाय चुनाव में 893 वॉर्ड, 2869 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इसमें बीएमसी, पुणे, कल्याण-डोंबिवली, ठाणे और मीरा-भायंदर की नगर निकाय संस्थाएं भी शामिल हैं। 15 जनवरी को वोटिंग हुई थी और आज परिणाम आ रहे हैं। महायुति से लेकर उद्धव गुट तक, राज ठाकरे से लेकर कांग्रेस तक, इस चुनाव के नतीजे सभी के लिए मायने रखने वाले हैं। यहां भी सबसे ज्यादा चर्चा बीएमसी की रहने वाली है जिसके पास काफी बड़ा बजट मौजूद है। पिछले कई सालों से बीएमसी में शिवसेना का राज रहा है, लेकिन इस बार बदले समीकरण में चुनाव हुए हैं, इसी वजह से सभी के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बन चुका है।

बीएमसी कौन जीतेगा? | हिंदी बेल्ट में कौन मारेगा बाजी? | एग्जिट पोल क्या रहे?

Live Updates
11:33 (IST) 16 Jan 2026

Maharashtra Election Results LIVE: निकाय चुनाव में कौन कितनी सीटों पर आगे

रुझानों में बीजेपी 529, शिवसेना 158, कांग्रेस 144, शिवसेना (यूबीटी) 75, एनसीपी (एपी) 72, एआईएमआईएम 25, एनसीपी (एसपी) 10, मनसे 6 और वीबीए 1 सीट पर आगे है, जबकि अन्य 136 सीटों पर बढ़त है।

11:23 (IST) 16 Jan 2026

Maharashtra Election Results LIVE: मुंबई में उद्धव का दमदार प्रदर्शन

ताज़ा रुझानों में बीजेपी 42, शिवसेना (यूबीटी) 33, शिवसेना 17, कांग्रेस 4 और मनसे 2 सीटों पर आगे हैं, जबकि एनसीपी (एसपी), एनसीपी (एपी) और वीबीए को कोई सीट नहीं मिली है; अन्य 3 सीटों पर बढ़त है।

11:11 (IST) 16 Jan 2026
Maharashtra Election Results LIVE: संभाजीनगर का हाल

छत्रपति संभाजीनगर में शुरुआती रुझानों में बीजेपी 9 सीटों पर आगे है, शिवसेना 5, एनसीपी 1, शिवसेना (यूबीटी) 4, कांग्रेस 2 और एनसीपी (एसपी) 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

11:08 (IST) 16 Jan 2026

बीएमसी चुनाव परिणाम: भाजपा 42 सीटों पर आगे, शिवसेना यूबीटी की 29 सीटों पर लीड

बृहन्मुंबई महानगरपालिका के कुल 227 वार्डों के लिए जारी मतगणना में भारतीय जनता पार्टी और शिव सेना उद्धव भाऊ ठाकरे के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। अभी तक हुई मतगणना में भाजपा 42 सीटों पर शिवसेना यूबीटी 29 सीटों पर आगे चल रही है।

एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना 13 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस छह और राज ठाकरे की एमएनएस दो सीटों पर आगे चल रहे हैं।

11:05 (IST) 16 Jan 2026

Maharashtra Election Results LIVE: बीएमसी में कौन आगे कौन पीछे

नतीजों में बीजेपी 41, शिवसेना (यूबीटी) 28, शिवसेना 13, कांग्रेस 6, मनसे 2 सीटों पर आगे है, जबकि एनसीपी (एसपी), एनसीपी (एपी) और वीबीए को कोई सीट नहीं मिली, अन्य 4 सीटों पर बढ़त है।

10:58 (IST) 16 Jan 2026

Maharashtra Election Results Today LIVE: 21 नगर निगमों में महायुति आगे

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में महायुति ने शुरुआती बढ़त हासिल कर ली है। आंकड़ों के मुताबिक 21 नगर निगमों में महायुति की बढ़त चल रही है, यहां भी नागपुर, पुणे में बीजेपी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

10:52 (IST) 16 Jan 2026

Maharashtra Election Results Today LIVE: महायुति की ट्रिपल सेंचुरी, ठाकरे ब्रदर्स का क्या हाल?

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में मुंबई,पुणे, नागपुर में बीजेपी काफी आगे चल रही है, महायुति 392 सीटों पर आगे चल रही है। महा विकास अघाड़ी 50 का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है।

10:49 (IST) 16 Jan 2026
BMC Result Live: मुंबई में भाजपा और शिव सेना के बीच कड़ी टक्कर

बृहन्मुंबई महानगरपालिका के कुल 227 वार्डों के लिए जारी मतगणना में भारतीय जनता पार्टी और शिव सेना उद्धव भाऊ ठाकरे के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। अभी तक हुई मतगणना में भाजपा 31 सीटों पर शिवसेना यूबीटी 26 सीटों पर आगे चल रही है। शिवसेना 12 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस और राज ठाकरे की एमएनएस तीन-तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका की 227 सीटों के लिए 15 जनवरी 2026 को मतदान हुआ था। बृहन्मुंबई महानगर पालिका चुनाव में कुल 12,442,373 मतदाता थे।।

10:43 (IST) 16 Jan 2026

Maharashtra Election Results Today LIVE: नागपुर में बीजेपी को बढ़त

नागपुर में शुरुआती रुझानों में बीजेपी 12 सीटों पर आगे, कांग्रेस 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

10:41 (IST) 16 Jan 2026

Maharashtra Election Results Today LIVE: निकाय चुनाव के रुझान

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में महायुति ने भारी बढ़त बना ली है, 234 सीटों पर वो आगे चल रही है। महा विकास अघाड़ी काफी पीछे हो गई है।

10:31 (IST) 16 Jan 2026

Maharashtra Election Results Today LIVE: बीएमसी का हाल

कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर आगे चल रही है?

भाजपा- 15

शिव सेना शिंदे- 10

शिवसेना ठाकरे-14

एमएनएस – 6

राष्ट्रवादी शरद पवार-0

राष्ट्रवादी अजीत पवार-0

कांग्रेस-7

10:20 (IST) 16 Jan 2026

Maharashtra Election Results Today LIVE: बीएमसी में काटे की टक्कर

बीएमसी चुनाव की गितनी शुरू हो गई है, शुरुआती रुझानों में बीजेपी गठबंधन 31 सीटों पर आगे दिख रहा है, वहीं महा विकास अघाड़ी 23 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

10:07 (IST) 16 Jan 2026

Maharashtra Election Results Today LIVE: मतदान का आधिकारिक प्रतिशत नहीं आया

महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने गुरुवार को 29 नगर निगमों में हुए मतदान का आधिकारिक प्रतिशत अभी तक जारी नहीं किया है। यह पहली बार होगा जब बिना आधिकारिक मतदान जारी हुए काउंटिंग शुरू की जाएगी।

10:03 (IST) 16 Jan 2026

Maharashtra Election Results Today LIVE: एक बार में दो वार्ड्स की काउंटिंग होगी

मुंबई BMC चुनावों के लिए, चुनाव आयोग ने फैसला किया है कि एक बार में सिर्फ़ दो वार्डों की वोट गिनती की जाएगी। पहले, एक पोलिंग बूथ के सभी वार्डों की गिनती एक साथ होती थी। अगले दो वार्डों की गिनती तभी शुरू होगी जब पहले दो वार्डों की गिनती पूरी हो जाएगी।

10:03 (IST) 16 Jan 2026

Maharashtra Election Result LIVE: कांग्रेस का बड़ा दावा

कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने कहा, “मेयर हमारा होगा। बीएमसी चुनाव के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है।”

10:01 (IST) 16 Jan 2026

Maharashtra Election Result LIVE: वारिस पठान को जीत का भरोसा

AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा कि लोगों ने बड़ी संख्या में मतदान किया है और उन्हें भरोसा है कि उनके अधिकांश पार्षद चुनाव जीतेंगे।

09:08 (IST) 16 Jan 2026

Maharashtra Election Result LIVE: अरविंद सावंत का बड़ा बयान

शिवसेना नेता अरविंद सावंत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने जोर देकर बोला है कि मराठी मानुष ही बीएमसी का मेयर बनने वाला है, कोई दूसरा नहीं बन सकता।

09:06 (IST) 16 Jan 2026

Maharashtra Election Result LIVE: जेवीसी किसे आगे बता रहा?

JVC के एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी की अगुवाई वाले महायुति को 138 सीटें मिल सकती हैं जबकि उद्धव और राज ठाकरे के गठबंधन को 59 और कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को 23 और अन्य दलों को सात सीटें मिलने का अनुमान है।

09:05 (IST) 16 Jan 2026

Maharashtra Election Result LIVE: जनमत एग्जिट पोल में कौन आगे?

जनमत एग्जिट पोल के अनुसार, बीएमसी की 227 सीटों में से बीजेपी-शिवसेना को 138 सीटें मिल सकती हैं। ठाकरे बंधुओंं को 62 जबकि कांग्रेस पार्टी के गठबंधन को 20 सीटें मिलने की बात कही गई है। 

08:22 (IST) 16 Jan 2026

Maharashtra Election Result LIVE: एग्जिट पोल क्या बता रहा?

Axis My India का एग्जिट पोल कहता है कि कुल 227 वार्ड में से बीजेपी गठबंधन को 131 से 151 सीटें मिल सकती हैं जबकि शिवसेना यूबीटी गठबंधन को 58 से 68 सीटें मिल सकती हैं।

08:08 (IST) 16 Jan 2026

Maharashtra Election Result LIVE: इन नतीजों पर भी रहेगी नजर

इस चुनावी मुकाबले में मुंबई का बीएमसी सबसे बड़ा और अहम नगर निगम माना जा रहा है। इसके अलावा जिन अन्य नगर निगमों के नतीजे आज सामने आने वाले हैं, उनमें छत्रपति संभाजीनगर, नवी मुंबई, वसई-विरार, कल्याण-डोंबिवली, कोल्हापुर, नागपुर, सोलापुर, अमरावती, अकोला

08:07 (IST) 16 Jan 2026

Maharashtra Election Result LIVE: 893 वॉर्ड, 2869 सीटों के आज नतीजे

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में 893 वॉर्ड, 2869 सीटों के आज नतीजे आ रहे हैं। इसमें बीएमसी, पुणे, कल्याण-डोंबिवली, ठाणे और मीरा-भायंदर की नगर निकाय संस्थाएं भी शामिल हैं।