महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी की सरकार में मंत्रालय को लेकर चल रही उठापटक अब खत्म हो गई है। राज्य में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा हो गया है। एबीपी ने सूत्रों के हवाले से खबर दी कि कांग्रेस के खाते में राजस्व, लोक निर्माण विभाग आया है। वहीं, शिवसेना के खाते में नगरविकास और कृषि मंत्रालय मिला है। खबर में सूत्रों ने बताया एनसीपी के खाते में गृह विभाग और वित्त विभाग गया है। वहीं गृह राज्य मंत्री का का एक-एक पद कांग्रेस और शिवसेना के खाते में गया है।

कांग्रेस नेता बाला साहेब थोराट को राजस्व विभाग और अशोक चव्हाण को लोक निर्माण विभाग मिला है। शिवसेना के एकनाथ शिंदे को नगर विकास और दासा भुसे को कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। एनसीपी नेता अनिल देशमुख के पास गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी होगी।

एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी मिली है। वहीं उप मुख्यमंत्री अजित पवार वित्त विभाग देखेंगे। शिवसेना के अन्य मंत्रियों में सुभाष देसाई उद्योग और आदित्य ठाकरे पर्यावरण और पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।