Lok Sabha Elections: लोकसभा इलेक्शन की तारीखों का चुनाव आयोग ने ऐलान कर दिया है। अब राजनीतिक पार्टियों में भी बढ़ोतरी हो रही है। ट्वेंटी 20 पार्टी, मदर इंडिया पार्टी, द इम्पीरियल पार्टी ऑफ इंडिया, राष्ट्रीय पावर पार्टी, सभी जन पार्टी, द ह्यूमनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, वतन जनता पार्टी ये भारत में मौजूद दो हजार राजनीतिक दलों में से कुछ के नाम हैं।

आमतौर पर चुनाव के समय लोगों को कुछ ही राजनीतिक दलों का ध्यान रहता है लेकिन भारत में राजनीतिक दल की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। ज्यादातर दल वैसे आपको नजर नहीं आएंगे लेकिन चुनाव के समय इनकी भी सक्रियता बढ़ जाती है। यहां पर हम पिछली तीन बार के चुनावों का एनालिसिस कर रहे हैं।

2009 के मुकाबले 2019 में दोगुनी पार्टियों ने लड़ा चुनाव

अब बात की जाए साल 2009 के लोकसभा इलेक्शन की तो इस समय कुल 363 पार्टियों ने चुनाव लड़ा था। इसमें से 325 पार्टियों के खाते में एक भी सीट नहीं आ सकी थी। वहीं, साल 2014 के चुनाव में 464 पार्टियों ने चुनाव लड़ा था। इसमें से 428 पार्टियों को एक भी सीट नहीं मिल सकी थी। वहीं, साल 2019 के लोकसभा इलेक्शन के बारे में बात की जाए तो इसमें 668 पार्टियों ने हिस्सा लिया था। इसमें 631 पार्टियों ने कोई भी सीट नहीं जीती।

साल 2009 के इलेक्शन में 3,825 निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव में भाग लिया था। वहीं, 2014 के चुनाव में 3,235 निर्दलीय प्रत्याशियों ने हिस्सा लिया। 2019 के इलेक्शन में 3,447 निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई थी।

बता दें कि हर सीट पर औसतन 15 प्रत्याशी चुनाव लड़ते हैं। साल 2009 के इलेक्शन में किसी एक सीट पर सबसे ज्यादा 43 और सबसे कम 3 उम्मीदवार जीते थे। 2014 के लोकसभा इलेक्शन में किसी एक सीट पर सबसे ज्यादा 42 और सबसे कम 2 उम्मीदवार चुनाव लड़े थे। अब बात की जाए साल 2019 के लोकसभा इलेक्शन की तो यहां पर एक सीट पर सबसे ज्यादा 185 उम्मीदवारों ने और सबसे कम 3 उम्मीदवार चुनाव लड़े।