Nanded Lok Sabha Chunav Result 2024: महाराष्ट्र के नांदेड़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस के वसंत चह्वाण और बीजेपी के निवर्तमान सांसद प्रतापराव पाटिल चिखलीकर के बीच मुकाबला रहा। दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने के लिए मिली। रुझानों में सांसद प्रतापराव ने बढ़त बनाई हुई थी लेकिन बाद में बाजी कांग्रेस के वसंत चह्वाण ने मार ली। उन्होंने प्रतापराव को 59442 वोटों से हरा दिया है। उन्हें कुल 528894 वोट मिले हैं।
1952 में हुआ था नांदेड लोकसभा सीट पर पहला चुनाव
नांदेड़ से 1952 में 2 सांसद चुने गए शंकरराव तेलकीकर और देवराव कांबले, फिर 1957 में दोबारा देवराव कांबले कांग्रेस से सांसद चुने गए और शेड्यूल कास्ट फेडरेशन से हरिराव सोनुले चुनाव जीते थे। 1962 में कांग्रेस के तुलसीदास जाधव और 1967 और 1971 में वेंकटराव तारोडेकर जीते। 1977 में डॉ. केशवराव धोंगड़े जनता पार्टी से चुनाव जीते थे। 1980 और 1984 के चुनाव में शंकरराव चव्हाण ने जीत दर्ज की। 1987 के उपचुनाव में अशोक चव्हाण पहली बार इस सीट से चुनाव जीत कर संसद पहुंचे थे। 1989 में जनता दल से डॉ. वेंकटेश कबडे ने जीत दर्ज की। 1991 में कांग्रेस दोबारा आई और नांदेड़ से सूर्यकांत पाटिल संसद पहुंचे। 1996 में गंगाधर देशमुख , 1998 और 1999 में भास्करराव बापूराव खटगांवकर ने जीत दर्ज की। 2004 में दिगंबर बापूजी पाटिल बीजेपी की टिकट पर जीत मिली थी। 2009 में भास्करराव बापुराव खटगांवकर तीसरी बार सांसद बने थे।
लोकसभा चुनाव 2014 में नांदेड़ का परिणाम (Nanded Lok Sabha Elections Result 2014)
2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार दिगंबर बापूजी पवार पाटिल को 4,11,620 वोट हासिल कर दूसरे नंबर पर रहे। कांग्रेस के उम्मीदवार अशोक चमन ने 4,93,075 वोट प्राप्त कर जीत हासिल किया। बीएमपी और बीएसपी के उम्मीदवार राजरत्ना अंबेडकर और हंसराज वैद्य ने 28,447 और 22,809 वोट हासिल कर तीसरे और चौथे नंबर पर रहे।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
कांग्रेस | अशोक चव्हाण | 4,93,075 |
बीजेपी | दिगंबर बापूजी | 4,11,620 |
बीएमपी | राजरत्ना अंबेडकर | 28,447 |
बीएसपी | हंसराज वैद्य | 22,809 |
लोकसभा चुनाव 2019 में नांदेड़ का परिणाम (Nanded Lok Sabha Elections Result 2019)
साल 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रताप राव पाटिल नेनांदेड़ से जीत हासिल कर कमल खिलाया और कांग्रेस के अशोक चवन को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि वोटों के अकड़ों में ज्यादा अंतर नहीं देखा गया। प्रताप राव पाटिल ने जहाँ 4,86,806 वोट प्राप्त कर जीत हासिल किया वहीं कांग्रेस के अशोक चव्हाण को 4,46,658 वोट मिला। वीबीए के यशपाल भींगे 1,66,196 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
बीजेपी | प्रताप राव पाटिल | 4,86,806 |
कांग्रेस | अशोक चव्हाण | 4,46,658 |
वीबीए | यशपाल भींगे | 1,66,196 |
अशोक चव्हाण पूर्व मुख्यमंत्री शंकरराव चव्हाण के बेटे हैं । वह महाराष्ट्र में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक थे, लेकिन बाद में उन्होंने इस्तीफा दे दिया और 13 फरवरी 2024 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने 8 दिसंबर 2008 से 9 नवंबर 2010 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है।