Local Body Elections: कांग्रेस पार्टी 68 नगरपालिकाओं में से केवल एक में बोर्ड बनाने में कामयाब रही। यह द्वारका में सलाया है। यहां पर उसे बहुमत मिला है। वहीं समाजवादी पार्टी ने राज्य की दो नगरपालिकाओं में बोर्ड बनाया। सलाया अकेली ऐसी नगरपालिका है जहां पर आम आदमी पार्टी विपक्ष में बैठेगी। आप ने 28 में से 13 सीटें जीती थीं। वहीं बाकी सीटें कांग्रेस के खाते में गई थीं।

कांग्रेस के देवभूमिक द्वारका जिला अध्यक्ष मोहम्मद यासीन गज्जन ने कहा कि जुलेखाबेन अब्बासभाई भाया को नगर पालिका का अध्यक्ष चुना गया और सलेममदभाई जुसबभाई भागड को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। पिछले महीने हुए चुनावों में नगरपालिकाओं में से 65 में भारतीय जनता पार्टी ने बोर्ड बनाए हैं, जबकि पोरबंदर में कुटियाना और राणावाव नगरपालिकाओं में समाजवादी पार्टी ने कब्जा किया है।

समाजवादी पार्टी के महासचिव राम सेवक साहनी ने बताया कि कुटियाना में शांतिबेन मालदेभाई ओडेदरा अध्यक्ष बनीं, जबकि उपाध्यक्ष का पद काना सरमन जडेजा ने संभाला है। समाजवादी पार्टी की गीताबेन जितेंद्रभाई भूटिया को राणावाव नगर पालिका का अध्यक्ष और रमाबेन भरतभाई पिपरोतार को उपाध्यक्ष चुना गया।

AAP ने गुजरात में लिया दिल्ली की हार का बदला?

बीजेपी ने निकाय चुनाव में मारी थी बाजी

भारतीय जनता पार्टी ने स्थानीय निकाय चुनावों में भारी जीत हासिल की थी। पिछले महीने हुए चुनावों में 2,000 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की। इनमें से 213 सीटें उसने निर्विरोध जीतीं। नतीजों के अनुसार, राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी ने नगर निगमों, नगर पालिकाओं और पंचायतों में कुल 2,165 में से 1,600 सीटें जीतीं, जिनमें नियमित चुनाव, उपचुनाव और मध्यावधि चुनाव हुए। कांग्रेस ने करीब 300 सीटें जीतीं। दोनों प्रमुख पार्टियों को कुछ उलटफेर देखने को मिले, जबकि पहली बार नगरपालिकाओं और पंचायतों में चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी ने 30 सीटें जीतकर अपनी स्थिति मजबूत की, जिनमें से ज्यादातर सीटें सौराष्ट्र में थीं।

समाजवादी पार्टी ने भी बड़ी बढ़त हासिल की और पोरबंदर में कुटियाना और रानावाव नगरपालिकाओं में बोर्ड बना लिए हैं। वहां सत्ता में मौजूद बीजेपी को झटका लगा है। सपा ने 84 उम्मीदवार उतारे थे जबकि आप ने 670 उम्मीदवार चुनाव लड़े थे। एआईएमआईएम ने उपलेटा नगरपालिका में एक सीट जीती। BJP ने फिर किया कमाल